{"_id":"5a4152974f1c1b5c248b49e6","slug":"111514230423-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल लेवल के कबड्डी प्लेयर के बस पास को फ्लाइंग ने फर्जी बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल लेवल के कबड्डी प्लेयर के बस पास को फ्लाइंग ने फर्जी बताया
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
रोडवेज बस में टिकट चेकिंग के दौरान घिराय गांव के कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी की बस पास के फोटो से छात्र की शक्ल न मिलने से फ्लाइंग टीम और छात्रों में विवाद हो गया। खिलाड़ी का आरोप है कि टीम ने उसे थप्पड़ भी जड़ा।
सोमवार सुबह खानपुर सिंधड़ से हिसार आ रही रोडवेज की बस में धांसू बस स्टैंड पर रोडवेज उड़नदस्तों द्वारा चेकिंग की गई। इस दौरान उड़नदस्ते की टीम ने घिराय के कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी और सीआरएम जाट कॉलेज एमए हिंदी के छात्र सन्नी के बस पास को फर्जी बताया। इस बीच छात्रों और उड़नदस्तों के बीच विवाद हो गया। उड़नदस्ते की टीम सन्नी को रोडवेज वर्कशॉप में लेकर आई। सन्नी को वर्कशॉप में रोक दिया।
थाने में टीम और छात्रों के बीच हुआ आपसी समझौता
सन्नी कबड्डी का नेशनल खिलाड़ी है। बस में मौजूद सभी छात्र और छात्राओं ने सन्नी को छुड़वाने के लिए बस स्टैंड पर उड़नदस्तों के विरोध में रोडवेज मुुर्दाबाद के नारे लगाए। देखते ही देखते ही मामला गंभीर होने लगा। तभी रोडवेज उड़नदस्ते की टीम सन्नी पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में केश दर्ज करवाने सदर थाने में पहुंची। प्रदर्शनकारी छात्र भी उड़नदस्तों पर मुकदमा दर्ज करवाने सदर थाने में पहुंचे। दोनों पक्षों से किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया। अंत में रोडवेज उड़नदस्तों की टीम और छात्रों के बीच सामाजिक तौर पर आपसी सुलह हो गया।
विज्ञापन
टीम का आरोप
उड़नदस्ता टीम के सदस्य सुभाष किरमारा ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे घिराय से हिसार आ रही रोडवेज की बस की धांसू बस अड्डे पर टिकट चेकिंग की जा रही थी। सन्नी के बस पास की फोटो की सन्नी की शक्ल से नहीं मिल रही थी। क्योंकि बस पास के फोटो में सन्नी की दाढ़ी कटी हुई है। अब सन्नी ने दाढ़ी रखी हुई है। सुभाष किरमारा ने बताया कि हमको लगा कि ये पास फर्जी है। पहचान करने के लिए हमने सन्नी के कॉलेज का पहचान पत्र मांगा। उसने देने से इनकार दिया।
तीन आईडी प्रूफ देखने के बाद भी नहीं माने
छात्र सन्नी बूरा का आरोप है कि उड़नदस्ते की टीम ने उसके ऑरिजनल बस पास को फर्जी बताते हुए कहा कि आईडी प्रूफ दिखाओ। तीन तरह की आईडी प्रूफ दिखाने के बाद भी टीम नहीं मानी। पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया की उड़नदस्तों ने मेरा 20 हजार की कीमत का फोन छीनकर तोड़ दिया। घिराय गांव के सरपंच राजेश बूरा ने कहा कि मुझे इस मामले में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, अगर मेरे गांव के स्टूडेंट के साथ ऐसा हुआ है तो बहुत ही दुखद है। इस तरह की घटना सहन नहीं की जाएगी।
रोडवेज कर्मचारी धांसू गांव में ड्यूटी के दौरान बस टिकट चेक कर रहे थे। सन्नी नामक एक छात्र ने अपना पहचान पत्र दिखाने से मना कर दिया, जोकि बस में गैर कानूनी ढंग से सफर कर रहा था। हमने छात्र के साथ किसी प्रकार की हाथापाई नहीं की। छात्र के परिजनों से बात करके हमने उस पर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की। छात्र के भविष्य को देखते हुए फैसला कर लिया गया।
-जितेंद्र यादव, यातायात प्रबंधक रोडवेज हिसार