{"_id":"5a3eaf5c4f1c1b96698bac1b","slug":"111514057564-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियोग्राफर नहीं पहुंचने के कारण 30 मिनट देरी से शुरू हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियोग्राफर नहीं पहुंचने के कारण 30 मिनट देरी से शुरू हुई परीक्षा
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
ओम इंस्टीट्यूट में वीडियोग्राफर देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा 30 मिनट देरी से शाम साढे़ तीन बजे शुरू हो सकी। अधिकारियों ने बोर्ड में बातचीत कर परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय दिया। इसके बाद यहां छह बजे तक परीक्षा को पूरा कराया गया। वहीं इस लापरवाही पर एडीसी एएस मान का कहना है कि परीक्षा लेट कराने पर केंद्र अधीक्षक की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। ऐसे वीडियोग्राफर को आगे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को एचटेट की परीक्षा के लिए जिले में 12120 ने परीक्षा दी। परीक्षा में करीब 13 हजार अभ्यर्थी पहुंचने थे। 91 प्रतिशत विद्यार्थी ही एचटेट के लेवल थ्री की परीक्षा देने पहुुंचे। जिले में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। ओम इंस्टीट्यूट में वीडियोग्राफर देरी से पहुंचा। इस कारण यहां अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी तीन बजे बाद तक पूरी हुई। ऐसे में परीक्षा को आधा घंटा देरी से शुरू कराया गया। केंद्र अधीक्षक ने इस बारे में बोर्ड के अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा देने वालों को अतिरिक्त समय दिया गया। परीक्षा पूरी होने के बाद भी पेपर जमा कर कंट्रोल रूम में जमा कराए गए। यहां से इन सभी पेपर्स को भिवानी भेजा गया।
दोपहर एक बजे से पहले ही पहुंचने लगे थे परीक्षार्थी
एचटेट की 39 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट दोपहर एक बजे से पहले ही पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्र में स्टूडेंट की आईडी चेक करने के बाद ही एंट्री दी गई। इस कारण कुछ जगह लाइन भी लगी।
विज्ञापन
पेन के अलावा कुछ भी ले जाने की नहीं मिली अनुमति
एनवाईपीएस में बनाए गए परीक्षा केंद्र में महिला परीक्षार्थियों की चूड़ियां, कडे़, पिन, ब्रेसलेट, कंगन, रबड़, हेयरबैंड उतरवाए गए। परीक्षा केंद्र में पेन के अलावा कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं थी। गवर्नमेंट कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर वाहनों की एंट्री कॉलेज से 200 मीटर दूर ही बंद कर दी गई थी। पुलिस टीम ने यहां अस्थायी नाका लगाया। रोल नंबर जांचने के बाद केवल परीक्षा देने वालों को ही अंदर जाने की अनुमति थी।
पुराने शहर में लगा जाम
परीक्षा खत्म होने के बाद शहर में जाम लगा। शाम करीब छह बजे एक साथ बड़ी संख्या में आवेदकों के निकलने के कारण फव्वारा चौक, अग्रसेन चौक, पारिजात चौक, बस अड्डा एरिया में जाम लगा। करीब सात बजे तक स्थिति सामान्य हो गई।
आज सिरसा की ओर जाने वाली ट्रेनें बाधित रहेंगी
हिसार से सिरसा के बीच आरयूबी के काम चलते 24 दिसंबर को कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 54632 हिसार-धुरी शनिवार को हिसार तक रहेगी। यह ट्रेन शनिवार को सिरसा नहीं जाएगी। सिरसा-लुधियाना 54633 गाड़ी भी शनिवार को सिरसा नहीं जाएगी।
आज दोगुने आवेदक पहुुुंचेंगे
रविवार को दो सत्र में परीक्षा होनी है। सुबह के समय लेवल टू और शाम के सत्र में लेवल वन की परीक्षा होनी है। ऐसे में रविवार को आवेदकों की संख्या लगभग दो गुनी हो जाएगी। रविवार को परीक्षा केंद्रों पर अधिक भीड़ रहेगी।
आज यहां बनाए गए केंद्र
जाट कॉलेज, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीआर लॉ कॉलेज, डीएन कॉलेज, एफसी कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज, गवर्नमेंट वुमेन कॉलेज, जीजेयू, न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल, विश्वास स्कूल, ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट कबीर स्कूल, सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल, डीपीएस, ओपीजेएमएस, ओम इंस्टीट्यूट, प्राणनाथ प्रणामी इंस्टीट्यूट।
किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा का संचालन किया गया। आवेदकों की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति थी। हमारे 58 अधिकारियों की फ्लाइंग टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए सेंटर जांचे। वहीं ओम इंस्टीट्यूट में परीक्षा लेट कराने पर केंद्र अधीक्षक की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। ऐसे वीडियोग्राफर को आगे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
-एएस मान, एडीसी एवं ओवरऑल इंचार्ज एचटेट परीक्षा, हिसार