फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीएम से मिलने पहुंचे बीजेपी के व्यापारी नेता समेत चार को पुलिस ने लिया हिरासत में

सीएम से मिलने पहुंचे बीजेपी के व्यापारी नेता समेत चार को पुलिस ने लिया हिरासत में

Wed, 29 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सीएम से मिलने पहुंचे बीजेपी के व्यापारी नेता समेत चार को पुलिस ने लिया हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
हांसी क्षेत्र में मंगलवार को सीएम ने पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत की। इस मौके पर सीएम से मिलने भाजपा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के डायरेक्टर और पिछड़ा वर्ग के प्रदेश प्रवक्ता अशोक कनौजिया, सर्व व्यापार मंडल के संयोजक प्रवीन तायल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलवंत बामल और भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष मनजीत जांगड़ा पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने इन सभी को हिरासत में ले लिया। इन्हें सुबह करीब 11 बजे हिरासत में लिया गया था और सीएम से जानके के बाद करीब 2:30 बजे इन्हें रिहा किया। वहीं इस मामले में भाजपा हांसी के मंडल प्रधान प्रवीन बंसल का कहना है कि व्यापारी नेताओं का सीएम से नहीं मिलने देने का मामला दुर्भाग्यपूर्ण रहा। इससे बचा जा सकता था। सीएम को इन व्यापारी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की कोई जानकारी नहीं थी।
हांसी शहर में घटना के विरोध में दुकानदारों और अन्य लोगों ने जमकर रोष जताया। आक्रोशित व्यापारी, पार्षद और अन्य लोग सिटी थाने में पहुंच गए और उन्होंने शहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर थाने में ही धरना दिया। इस दौरान सिटी एसएचओ उदयभान ने भी कहा कि जो लोग अपनी गिरफ्तारी देना चाहते हैं, वे दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में तायल का भी पुलिस रिकॉर्ड रहा है। एसएचओ के रवैये को देखकर लोगों का गुस्सा बढ़ गया। इसके बाद मोबाइल एसोसिएशन, व्यापारियों, पार्षदों और शहर के लोगों ने मिलकर बाजार बंद करवा दिया। बड़सी गेट और चौपटा बाजार में धरना दिया। बाजार बंद की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। डीएसपी विजेंद्र सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने गुस्से में डीएसपी का घेराव किया और कहा कि जब तक व्यापारी नेता को नहीं छोड़ा जाता, वह नहीं उठेंगे। करीब एक घंटे बाद डीएसपी को मौके से वापस लौटना पड़ा। दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस ने सभी आरोपियों को छोड़ दिया। इस घटना के बाद व्यापारी प्रवीन तायल चौपटा बाजार पर लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। लोगों ने फूलमालाओं से तायल का स्वागत किया। मामले को बढ़ता देख एक बार फिर पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। डीएसपी हांसी और नारनौंद ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों के समक्ष खेद प्रकट किया। इसके बाद जाकर व्यापारी माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन तायल ने की थी पत्रकार वार्ता
कुछ दिन पूर्व व्यापारी प्रवीन तायल ने पत्रकार वार्ता में बताया था कि वह नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर सीएम से मिलेंगे। मंगलवार को जब तायल कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया। बाद में अशोक कनौजिया ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की तो पुलिस ने उन्हें भी पुलिस जीप में बैठने के लिए कहा। वहीं साथ खड़े कुलवंत बामल और मनजीत जांगड़ा को भी पुलिस अपने साथ हिरासत में ले आई।
इन्हें भी नहीं मिलने दिया सीएम से
शिकायत के मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन ने किसी को भी सीएम से नहीं मिलने दिया। गांव कुंभा से डीएसपी खाद की शिकायत को लेकर आए सोनू, उसके चाचा कृष्ण कुमार और किसान कल्याण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विरेंद्र आर्य को भी पुलिस ने बाहर ही रोक लिया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व कृषि विभाग की टीम ने उनकी शिकायत पर हांसी में रेड की थी। इस दौरान आईपीएल के बैग भी टीम को बरामद हुए थे। बेशक पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आगे कोई जांच नहीं की, वह खाली बैग कहां से आए। इस मामले की तह तक जांच की मांग को लेकर वह सीएम से मिलने आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया।

सीएम यहां धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। कोई पब्लिक मीटिंग नहीं थी, इसलिए पहले ही इन्हें समझाया था कि सीएम से मिलना है तो रेस्ट हाउस में मीटिंग करो। जब यह नहीं माने तो एहतियात के तौर पर हिरासत में लेना पड़ा।
-उदयभान, सिटी थाना प्रभारी, हांसी
प्रवीन तायल से जब पूछा गया कि वह किसलिए सीएम से मिलना चाहते हैं तो उन्होंने अपना उद्देश्य नहीं बताया। इस दौरान वह उल्टा-सीधा भी बोल रहे थे कि सीएम की गाड़ी रुकवाऊंगा। ऐसी स्थिति में पुलिस को यह भी डर था कि कहीं यह व्यक्ति काले झंडे न दिखा दे। इसके चलते पुलिस की तरफ से उसे हिरासत में लिया गया।

- नरेंद्र फौगाट, सीआईए इंचार्ज, हांसी
मैं धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने गया था। बेशक पिछले दिनों उन्होंने नप की कार्यप्रणाली की शिकायत करने को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस की थी, लेकिन वे यहां शिकायत लेकर नहीं आए थे। अगर उन्हें शिकायत करनी होती तो वे रेस्ट हाउस या किसी अन्य जगह कर सकते थे। वहीं सीआईए इंचार्ज जो आरोप लगा रहे हैं, वे सब झूठे हैं।
-प्रवीन तायल, संयोजक सर्व व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed