फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रोडवेज पदाधिकारियों को दिया तीन दिन का समय

रोडवेज पदाधिकारियों को दिया तीन दिन का समय

Tue, 07 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज पदाधिकारियों को दिया तीन दिन का समय
एडीसी के साथ मीटिंग के बाद रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम टाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यरो
हिसार।
रोडवेज यूनियन पदाधिकारियों की मीटिंग एडीसी एएस मान के साथ उनके कार्यालय में हुई। मीटिंग में रोडवेज कर्मियों ने रोडवेज बसों की समय-सारणी को ठीक करने की मांग रखी। एडीसी से बातचीत के बाद यूनियन नेताओं ने चक्का जाम टाल दिया।

रोडवेज कर्मियों की मांग थी कि अगर एक दिन में समय सारणी को बदला नहीं गया तो 7 नवंबर को रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जाएगा। एडीसी के साथ करीब एक घंटे तक चली मीटिंग में एडीसी एएस मान ने तीन दिन का समय मांगा है। तीन दिन में समय सारणी को रोडवेज बसों के अनुकूल बनाया जाएगा। रोडवेज के कर्मियों ने कहा कि अगर तीन दिन में हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम तीसरे दिन चक्का जाम कर देंगे। यूनियन नेता रमेश कुमार सैनी ने कहा कि बस स्टैैंड पर समय सारणी को एकतरफा बनाया गया है। मौजूदा समय सारणी से केवल प्राईवेट बस मालिकों को लाभ हो रहा है। बूथ पर प्राईवेट बस व रोडवेज लगने का समय बराबर ही है। बूथ पर रोडवेज बस से पहले प्राईवेट बस चालक अपनी बस लगा लेते हैं। इससे से रोडवेज विभाग को काफी नुकसान हो रहा है। यह समय-सारणी एकतरफा है। रोडवेज बसों की समय-सारणी पूरी अस्त-व्यस्त हो गई। समय-सारणी को एकतरफा न करके इसको ठीक किया जाए। इस मौके पर जीएम खूबीराम कौशल, टीएम जितेंद्र यादव, कर्मचारी नेता दलबीर किरमारा, राजपाल नैन, सतपाल डाबला, अरुण शर्मा, बहादुुुर सिंह संडवा, सुभाष ढिल्लों, धर्मबीर सिंह बिश्नोई सहित रोडवेज यूनियन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed