फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   11 adolescent girls received the HPV vaccination at the camp.

Hisar News: एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर में 11 किशोरियों ने लगवाई वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
11 adolescent girls received the HPV vaccination at the camp.
आर्य नगर में लगाए ​शिविर में एचपीवी वैक्सीन लगाने के बाद किशोरी को सर्टिफिकेट देते हुए।
हिसार। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को आर्य नगर स्थित समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान 11 किशोरियों ने इस टीकाकरण का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने 14 से 15 वर्ष की किशोरियों एवं उनके अभिभावकों को गर्भाशय के मुंह के कैंसर से बचाव के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की टीम स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चला रही है। परीक्षा समाप्त होने के बाद एचपीवी टीकाकरण अभियान की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है। अब तक जिले में 110 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस शिविर के दौरान सभी लाभार्थियों को एचपीवी टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल शर्मा, डॉ. संदीप, एलएचवी राजरानी, शांता व प्रमिला एएनएम, कमलेश ब्लॉक आशा संयोजक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed