{"_id":"696a68e7d975fce6450c5519","slug":"10th-fake-marksheet-case-basauram-granted-anticipatory-bail-hisar-news-c-21-hsr1005-792260-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं की फर्जी मार्कशीट मामला: बसाऊराम को अग्रिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं की फर्जी मार्कशीट मामला: बसाऊराम को अग्रिम जमानत
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शिक्षा बोर्ड में 10वीं की फर्जी मार्कशीट जमा कराने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नताशा शर्मा की अदालत ने शुक्रवार को आरोपी बसाऊराम को अग्रिम जमानत दे दी है। आरोपी की ओर से दायर याचिका पर अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया।
पुलिस जांच में बसाऊराम और मान प्रसाद का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी योगेश से पूछताछ में दोनों की भूमिका उजागर हुई थी। अदालत ने जांच में सहयोग और मामले के तथ्यों को देखते हुए बसाऊराम को राहत दी। वहीं, दूसरे आरोपी मान प्रसाद की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई होगी।
यह है मामला
थाना सदर हिसार में 15 जुलाई 2025 को दर्ज एफआईआर के अनुसार योगेश सहित छह लोगों पर 10वीं की फर्जी मार्कशीट हरियाणा शिक्षा बोर्ड में जमा कराने का आरोप है। जांच में सामने आया कि जिस मार्कशीट के आधार पर 12वीं में दाखिला लिया गया, उसका झारखंड शिक्षा बोर्ड में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। दस्तावेज सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़ा उजागर होने पर मामला विजिलेंस पंचकूला के माध्यम से हिसार पुलिस को सौंपा गया।