फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10th death in district due to corona, 76 new corona positive found in city

कोरोना से जिले में दसवीं मौत, 76 मिले संक्रमित

Mon, 17 Aug 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
10th death in district due to corona, 76 new  corona positive found in city
जिले में कोरोना से एक और मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। उधर, एनआरसीई और अग्रोहा लैब के अलावा प्राइवेट लैब से रविवार को आई रिपोर्ट में नगर निगम मेयर का पीए, सरकारी अध्यापक, आधार अस्पताल का वार्ड अटेंडेंट सहित 76 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 65 हिसार के तो 11 अन्य जिले के निवासी हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 1252 से बढ़कर 1317 हो गया है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से संक्रमित मिला था मृतक
शहर के राजगुरु मार्केट स्थित महाराजा बैंड के मालिक व विजय नगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की रविवार देर शाम अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। संक्रमित 13 अगस्त को जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव मिला था। नगर निगम और विभाग के सहयोग से मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल ने बताया कि मृतक संक्रमित व्यक्ति को पिछले एक सप्ताह से कफ की शिकायत थी और उसे सांस लेने में भी काफी परेशानी थी। वह शुगर और बीपी जैसी बीमारी से ग्रस्त था। मृतक संक्रमित का उपचार शुरू से ही शहर के जिंदल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था। वहीं पर रविवार शाम उसकी मौत हो गई। डॉ. जया ने बताया कि संक्रमित मिलने के बाद उसकी और उसके परिजनों की इच्छा के अनुसार उसे जिंदल अस्पताल में रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री
हांसी के नजदीकी रेगर बस्ती निवासी 47 वर्षीय ट्रेडिंग का दुकान संचालक, लाल सड़क एरिया निवासी 50 वर्षीय घरेलू कामकाज करने वाली महिला, लाल सड़क के डबल पार्क एरिया की 23 वर्षीय युवती, 23 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय सरकारी स्कूल का अध्यापक, 21 वर्षीय छात्र, 12 वर्षीय छात्र, धौला कुआं निवासी 52 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय छात्र व 35 वर्षीय युवक, चेता मोहल्ला की 43 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा डिफेंस कॉलोनी निवासी एवं नगर निगम के मेयर के पीए, पड़ाव चौक के नजदीक बैग बेचने वाला व मॉडल टाउन के नरूला पार्क का 42 वर्षीय व्यक्ति, सेंट्रो एन्क्लेव का 28 वर्षीय, प्रेम नगर निवासी व शेयर ब्रोकर 42 वर्षीय व्यक्ति और 17 वर्षीय किशोरी भी संक्रमित मिली है।
एक परिवार के छह सदस्य मिले संक्रमित
शहर सेक्टर 16-17 की रहने वाली एक ही परिवार के छह सदस्य संपर्क से संक्रमित मिले हैं, जिनमें 32 वर्षीय महिला, 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 4 वर्षीय बच्ची और एक 35 वर्षीय महिला व 13 व 10 वर्षीय उसके दो बेटे शामिल हैं। मुल्तानी चौकी एरिया के आठ लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें 59 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय एक्सिस बैंक का प्रबंधक, 50 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय छात्रा, 25 वर्षीय युवती शामिल हैं।
ये भी मिले संक्रमित
पटेल नगर के नजदीक गीता भवन एरिया का 45 वर्षीय बिजली की दुकान करने वाला दुकानदार, 27 वर्षीय घरेलू कामकाज करने वाली महिला, 32 वर्षीय मजदूर और 15 वर्षीय छात्रा, आर्य नगर के नजदीक पेट्रोल पंप एरिया की 36 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय दो युवक, महावीर कॉलोनी का 47 वर्षीय मजदूर, जिंदल चौक के नजदीक आधार हाउसिंग फाइनेंस का 24 वर्षीय कर्मी, सिरसा रोड स्थित तेजा मार्केट की 23 वर्षीय महिला और 5 व 3 वर्षीय उसके दो बेटे, खरक पूनिया का 59 वर्षीय व्यक्ति और गांधी चौक एरिया का 56 वर्षीय रिटायर्ड व्यक्ति व सेक्टर 14 का 60 वर्षीय रिटायर्ड व्यक्ति भी संक्रमित मिले हैं।

बीएसएनएल का जेई भी मिला संक्रमित
हांसी की अनाज मंडी का शेखपुरा गांव निवासी 70 वर्षीय दुकान संचालक, बीएसएनएल विभाग का जेई व सेक्टर 14 निवासी 27 वर्षीय युवक, सेक्टर 14 के पार्ट 2 का 33 वर्षीय व्यक्ति, डीसीएम टेक्सटाइल मिल का कर्मचारी, शहर थाना के नजदीकी मोहल्ला का 36 वर्षीय ज्वेलरी संचालक, पीएलए का 30 वर्षीय युवक, पीएलए के रहने वाले दो परिवार के चार सदस्य, आधार अस्पताल का वार्ड अटेंडेंट व गांव डाबड़ा निवासी 29 वर्षीय युवक, 12 क्वार्टर रोड स्थित गली नंबर 16 निवासी मजदूर, मंडी रोड एरिया का 32 वर्षीय व्यक्ति, हांसी के उत्तम नगर के संक्रमित व्यक्ति के परिवार के तीन सदस्य, हांसी की बैंक कॉलोनी के गली नंबर 3 का 58 वर्षीय आर्किटेक्ट, रेलवे स्टेशन के नजदीक की बिजली विभाग से रिटायर्ड 58 वर्षीय व्यक्ति और मुल्तान कॉलोनी का 23 वर्षीय युवक और कंडूल गांव के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से तीन वर्षीय बच्चा भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed