{"_id":"5f88a8df8ebc3e9bf00e0b44","slug":"102-plot-allot-hisar-news-rtk5785288140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्चपुर कांड के 102 विस्थापित परिवारों को दिलाया प्लॉट पर मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्चपुर कांड के 102 विस्थापित परिवारों को दिलाया प्लॉट पर मालिकाना हक
विज्ञापन
दीनदयाल पुरम रिहायशी क्षेत्र की जानकारी देते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मिर्चपुर कांड के विस्थापितों के पुनर्वास संबंधी घोषणा के तहत वीरवार को 102 परिवारों को उनके प्लॉट का मालिकाना हक (पजेशन आवंटित) दिया गया। गांव ढंढूर में दीनदयाल पुरम रिहायशी क्षेत्र में मिर्चपुर विस्थापितों को 4.56 करोड़ रुपये की पुनर्वास योजना के तहत कुल 258 प्लॉट दिए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी, डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना व भाजपा के जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
इस दौरान कृष्ण बेदी ने घोषणा करते हुए कहा कि वर्तमान में आवंटित भूमि के अतिरिक्त विस्थापित लोगों के लिए मंदिर, खेड़े व शिवधाम जैसी विभिन्न जरूरतों के लिए दो एकड़ भूमि दिए जाने की प्रक्रिया को भी सिरे चढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 7 जुलाई 2018 को इस योजना का शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा कि दीनदयाल पुरम को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी के प्रयासों का परिणाम है कि आज मिर्चपुर के विस्थापितों के पुनर्वास का कार्य पूरा हुआ है। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि मिर्चपुर विस्थापितों के लिए आज हर्ष का दिन है। जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के ठोस संकल्प का परिणाम है कि मिर्चपुर के विस्थापितों को सुरक्षित भविष्य मिलने जा रहा है।
कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी, हरियाणा सफाई आयोग के चंद्रप्रकाश बोस्ती, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव, एसडीएम अश्वीर नैन, सीटीएम राजेंद्र सिंह, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, भाजपा नेता मंदीप मलिक, सोनाली फौगाट, सरोज सिहाग, सुदेश चौधरी, वीरभान, वेदपाल तंवर, जगदीश सांचला, अरुण कुमार, हरियाणा वाल्मीकि महापंचायत से यशवीर बेदी आदि मौजूद रहे।