{"_id":"5cb23200bdec2214586c4ca2","slug":"101555182080-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134-ए : अभिभावकों को एडमिट कार्ड बांटने में अधिकारियों ने चलाई मनमर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134-ए : अभिभावकों को एडमिट कार्ड बांटने में अधिकारियों ने चलाई मनमर्जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार/बालसमंद। नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में सरकारी खर्च पर पढ़ने के इच्छुक आवेदकों को एडमिट कार्ड बांटने में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जमकर मनमर्जी चलाई। कहीं बच्चों के रोल नंबर दिए गए तो कहीं सीधा लिस्ट में नाम देखकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का फरमान सुना दिया गया। अभिभावक पूरे दिन असमंजस की स्थिति में रहे। वहीं हिसार प्रथम बीईओ कार्यालय से एडमिट कार्ड लेने आए गर्मी के कारण पसीने से तर-बतर अभिभावकों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। न पीने के लिए पानी मिला तो न ही बैठने के लिए पर्याप्त जगह। एडमिट कार्ड लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते-करते अभिभावक जमीन पर ही बैठ गए।
नौ खंडों के 11 स्कूलों में आज होगी प्रवेश परीक्षा
नियम 134-ए के तहत जिले के नौ खंडों में 11 स्कूलों में रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। शनिवार को जिले के हिसार द्वितीय खंड, उकलाना, आदमपुर खंड में रोल नंबर वितरित नहीं किए गए। इन कार्यालयों में केवल लिस्ट चस्पा की गई। इसी लिस्ट के आधार पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आवश्यक कागजात लेकर परीक्षा केंद्र में परीक्षा के निर्धारित समय तक पहुंचने की सलाह देकर भेज दिया। अब ऐसे विद्यार्थी बिना रोल नंबर के ही परीक्षा देंगे।
इन ब्लॉकों के इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
बरवाला खंड के 897 विद्यार्थी, अग्रोहा खंड के 162 विद्यार्थी, आदमपुर खंड के 821 विद्यार्थी, उकलाना खंड के 1021 विद्यार्थी, हिसार प्रथम 864 विद्यार्थी, हिसार द्वितीय के 3125 विद्यार्थी, हांसी प्रथम 1624 विद्यार्थी और हांसी द्वितीय के 135 विद्यार्थी रविवार को परीक्षा देंगे। इन परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
ये कागजात लेकर आएं विद्यार्थी
नियम 134-ए के तहत प्रवेश परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को आधार कार्ड, एक फोटो, बीपीएल/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र या इनकम प्रमाण पत्र, भरे हुए फार्म की हार्ड कॉपी, पेपर बोर्ड और नीला या काला पैन लेकर आना है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार को परीक्षा होने से पहले भी रोल नंबर वितरित किए जाएंगे।
अभिभावकों में पहले एडमिट कार्ड लेने के लिए होती रही धक्का-मुक्की
बीईओ प्रथम कार्यालय और उसके साथ लगते राजकीय माध्यमिक समावेशित विद्यालय में एडमिट कार्ड लेने बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे। अभिभावकों में एडमिट कार्ड पहले लेने के लिए धक्का-मुक्की तक होती रही। हालांकि सात से आठ अध्यापकों को लिस्ट देकर बच्चों के नाम की घोषणा करने में लगाया हुआ था। मगर अभिभावकों की संख्या के आगे अध्यापकों की संख्या कम ही रही।
परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बरवाला और अग्रोहा ब्लॉक में रोल नंबर बांट दिए गए हैं। फिर भी कोई विद्यार्थी रह गया है तो उसे परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्र पर ही रोल नंबर दे दिया जाएगा।
-ज्ञानसिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, बरवाला
नियम 134-ए के तहत प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रहेगी। पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। किसी को रोल नंबर नहीं मिला है तो लिस्ट में नाम देखकर भी परीक्षा दिलाई जाएगी।
-बलजीत सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी।