{"_id":"5c8d4a71bdec2213f22d1ddd","slug":"101552763505-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में जहर खाकर कारपेंटर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के कमरे में जहर खाकर कारपेंटर ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सीसवाल गांव निवासी 23 वर्षीय गुरदास ने अज्ञात कारणों के चलते एक होटल के कमरे में जहर पीकर आत्महत्या कर ली। होटल मैनेजर द्वारा अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गुरदास एक सुसाइड नोट छोड़कर गया है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।
जानकारी के अनुसार गुरदास ने शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे डाबड़ा चौक के नजदीक स्थित एक पीजी कम होटल का कमरा नंबर 109 किराये पर लिया। रात को उसने जहर का सेवन कर लिया। सुबह वह होटल के कमरे में मृत मिला। गुरदास ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाए हैं, बल्कि अपनी मर्जी से जहर लेने की बात कही है। सूचना मिलने पर अर्बन स्टेट चौकी इंचार्ज अजय शर्मा व फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
सुबह अपने जीजा से मिला था गुरदास
बुगाना गांव के रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि उसका छोटा साला गुरदास मूलरूप से सीसवाल गांव का रहने वाला था और फिलहाल सलमेगढ़ के पास ढाणी में रहता था। वह कारपेंटर का काम करता था। गुरदास का बड़ा भाई प्रवेश ऑटो मार्केट में काम करता है। शुक्रवार सुबह गुरदास उसे बस स्टैंड पर मिला था। उसने बताया था कि ठेकेदार ने उसे सेक्टर-13 स्थित एक मकान में काम करने के लिए भेजा है। शाम को फोन मिलाया, लेकिन उसका फोन बंद था।
विज्ञापन
खिड़की का शीशा तोड़ा
परिजनों के अनुसार शाम से ही उसका फोन बंद मिला तो परिचितों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन गुरदास के बारे में कोई खबर नहीं मिली। सुबह शहर में उसकी तलाश करने के लिए आए थे। इसी दौरान पुलिस से सूचना मिली कि गुरदास एक होटल के कमरे में मृत पड़ा है। होटल में भी कारिंदों ने खिड़की का शीशा तोड़ कर देखा तो पता चला कि वह बेसुध पड़ा था, जिसके चलते उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह मर चुका था।
ये लिखा सुसाइड नोट में
गुरदास द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह अपने अपनी मौत का स्वयं जिम्मेदार है, इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। उसने अपने मोबाइल का पासवर्ड भी लिखा है और कहा कि किया उसके भाई को इस बारे में बता देना।
आत्महत्या मामले में पुलिस ने की इत्तफाकिया कार्रवाई
सेक्टर 9-11 में रहने वाले आर्किटेक्चर की पत्नी निर्मला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मामले के अनुसार शुक्रवार रात आर्किटेक्चर सुनील की पत्नी निर्मला ने दोपहर बाद स्कूल से लौटे अपने बच्चों को खाना खिलाया। उसके बाद वह बाथरूम में चली गई। शाम को जब सुनील घर पहुंचा तो उसने बच्चों से मम्मी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे बाथरूम गई हैं तो सुनील ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर निर्मला पंखे पर फंदा बनाकर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया।