फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सांसद दुष्यंत चौटाला बोले, कोर्ट में तारीख पर तारीख यहां टेंडर पर टेंडर

सांसद दुष्यंत चौटाला बोले, कोर्ट में तारीख पर तारीख यहां टेंडर पर टेंडर

Tue, 24 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत चौटाला बोले, कोर्ट में तारीख पर तारीख यहां टेंडर पर टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दिशा कमेटी की मीटिंग में अधिकारियों की ओर से सेक्टर की सड़कों के काम पूरे होने का जवाब सुनकर सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सेक्टर-15 की मेन रोड को ही ले लो, यहां किसी गड्ढे में एक भी खोरा डाला हो तो बता दें। अधिकारियों ने कहा टेंडर लगा रखा है तो सांसद बोले- कोर्ट में तो तारीख पर तारीख, यहां टेंडर पर टेंडर मिलते हैं। डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कॉर्डिनेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक में सांसद ने सड़कों की बदहाली पर अधिकारियों से जवाब मांगा।
निगम के एक्सईएन विवेक गिल ने कहा कि हुडा से निगम में आए सेक्टरों के लिए सात करोड़ रुपये के टेंडर पर काम शुरू करा दिया है। करीब 13 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट बनाकर टेंडर के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन योगेश मेहरा ने बदहाल सड़कों पर जवाब दिया कि पीडब्ल्यूडी की 27 सड़कों में केवल दो को छोड़कर अन्य सभी का पेचवर्क कर दिया गया है। सांसद ने सातरोड़ गांव के पास की सड़क का जिक्र किया तो अधिकारी चुप हो गए। सांसद ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को बिना काम पूरा हुए टोल वसूली पर सवाल पूछा। साथ ही हुडा के अधिकारियों से हुडा के अधीन सेक्टरों की सड़कों पर हिसाब मांगा। हुडा के अधिकारियों ने कहा कि टेंडर के लिए फाइल भेजी है। सांसद ने कहा कि साथ लगती कोर्ट में तारीख पर तारीख मिलती है। लघु सचिवालय में टेंडर पर टेंडर। सांसद ने कहा कि आप मेरे साथ शहर की सड़कों पर चलो, मैं आपको सड़कों की हालत दिखाता हूं। सांसद ने कहा कि तीन साल से टेंडर का खेल खेल रहे हो। सड़क को आपको बनानी ही पड़ेंगी। अधिकारी काम नहीं करेंगे तो मुख्य सचिव को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर पथ ऐप पर भेजें सड़कों की शिकायत...
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन योगेश मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना की शिकायत के लिए गूगल ऐप से सड़क ऐप डाउनलोड कर उस पर मेरी शिकायत कर सकते हैं। नगर निगम, हुडा, पीडब्ल्यूडी, मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों के लिए हर पथ मोबाइल ऐप पर शिकायत करें।
आज विधानसभा घेराव करने जाएंगे
ऑल हरियाणा सेक्टर वेलफेयर फेडरेशन के कन्वीनर यशवीर मलिक ने कहा कि सेक्टरों में पानी के रेट एक हजार गुना बढ़ा दिए गए हैं। सड़कों की बदहाली पर सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने अप्रैल में कहा था कि टेंडर हो चुके हैं। इन्हान्समेंट के कारण लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। सेक्टरों की समस्या पर सभी जनप्रतिनिधियों को मांगपत्र सौंपा है। 24 अक्तूबर को पूरे हरियाणा से सभी सेक्टरों से आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और सेक्टरवासी विधानसभा का घेराव करेंगे।
हमें उम्मीद नहीं काम पूरा हो जाएगा
जिला ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए के प्रधान दलबीर किरमारा ने कहा कि सड़क बने या न बने, चलो आपने हमारी समस्या को सुना तो सही। पिछले एक साल से अधिकारियों को सड़कों की बदहाली बता रहे हैं। अधिकारी हर बार टेंडर का लालीपाप दे देते हैं। आज तक किसी अधिकारी ने सड़कों को सुधारने के लिए कोई मीटिंग तक नहीं बुलाई। प्रशासन को जगाने के लिए ढोल भी बजाए। इसके बाद भी अधिकारी नहीं जागे। हमें अब भी उम्मीद नहीं कि सड़कों का काम पूरा हो जाएगा।
मेरे घर के सामने की सड़क मत बनाओ
सांसद दुष्यंत ने कहा कि अधिकारी मेरे आवास अर्बन इस्टेट 222 के आगे की सड़क को बनवा रहे हैं। वहां की सड़क सही होने के बावजूद उसे दोबारा बनाकर मुझे खुश करने का प्रयास कर रहे हैं। मेरे घर के आगे की सड़क मत बनाओ, पहले टूटी हुई सड़कों का निर्माण करो।

टाइल वाली न बनवाकर गलती कर दी
यशवीर मलिक ने कहा कि पिछले साल सड़कों के निर्माण पर निगम आयुक्त अशोक बंसल ने कहा था कि टाइल वाली सड़कें बनवा देते हैं। तब हमने मना कर गलती कर दी। अब सड़कों का इतना बुरा हाल हो गया कि हमें लगता है कि टाइल वाली सड़कें बनवा लेते तो कम से कम कॉलोनी की तरह ही रह लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed