फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   स्वर्ण जयंती समारोह के लिए एडीसी ने महाबीर स्टेडियम का मुआयना किया

स्वर्ण जयंती समारोह के लिए एडीसी ने महाबीर स्टेडियम का मुआयना किया

Sat, 07 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती समारोह के लिए एडीसी ने महाबीर स्टेडियम का मुआयना किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
स्वर्ण जयंती समापन समारोह की तैयारियों को लेकर एडीसी एएस मान ने शुक्रवार शाम महाबीर स्टेडियम का निरीक्षण किया। समारोह में पीएम के आने का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद अब उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू मुख्य अतिथि होने की तैयारी है।
एडीसी ने बताया कि हरियाणा की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गत वर्ष एक नवंबर 2016 से शुरू हुए स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन इस वर्ष 31 अक्तूबर को होगा। इस उपलक्ष्य में महाबीर स्टेडियम में राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ, स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी विभागों द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और बीएंडआर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न रहे। उन्होंने कहा कि स्टेडियम की सीढ़ियों की मरम्मत ठीक प्रकार से करवाई जाए। बिजली के खंभों के साथ स्टेडियम की चारदीवारी और सभी खेल भवनों की मरम्मत व रंग-रोगन का काम शीघ्र पूरा करवाया जाए। उन्होंने शौचालयों व पीने के पानी की व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शौचालयों की मरम्मत के साथ इनकी पानी की टंकियों की साफ-सफाई, टूटियों की मरम्मत भी की जाए। इसके अलावा उन्होंने बिजली व्यवस्था स्टेडियम के मैदान की स्थिति, अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कहीं भी चूक नहीं रहने दी जाए। संबंधित कार्यों के टेंडर सोमवार तक तैयार करके शॉर्ट नोटिस में जारी करते हुए तुरंत कार्य शुरू करवाया जाए। इस अवसर पर एसडीएम और नगर निगम के आयुक्त अशोक बंसल, सीटीएम शालिनी चेतल, लोक संपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ. साहिब गोदारा, जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल, जिला परियोजना अधिकारी राजकुमार नरवाल, एसई रामजीलाल, अन्य विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed