{"_id":"59861db14f1c1b5f418b49a7","slug":"101501961649-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म होनी चाहिए
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म होनी चाहिए। अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाने की पैरवी करेंगे। हिंदुस्तान में मुस्लिम समाज के लोगों को हिंदुओं का छोटा भाई बनकर रहना चाहिए।
शनिवार को मीडिया से बातचीत में हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक रूप से भारत का हिस्सा बनाए। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने इस बारे में रोहतक में आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी अवगत करवाया है। कुछ कट्टरपंथी मुस्लिमों ने उन्हें धमकी देनी शुरू कर दी। मुस्लिम समुदाय को कट्टरता छोड़कर सच्चाई का रास्ता अपनाना चाहिए। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने की वकालत करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय को भी यह सच्चाई स्वीकार कर लेनी चाहिए। हिंदुओं का छोटा भाई बनकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुस्लिम का मक्का-मदीना है। उअसी तरह हिंदू के लिए अयोध्या में राम मंदिर का महत्व है। हम किसी को मक्का-मदीना पर चोट नहीं पहुंचाने देते तो हिंदू राम मंदिर पर चोट कैसे लगने देगा। मस्जिद का उस जगह कोई औचित्य नहीं है, जहां कोई विवाद हो। इस्लाम में तो यहां तक कहा गया है कि यदि किसी जगह खून-खराबा होता हो तो उस जगह को छोड़ दो। भारत में रहना है तो वंदे मातरम् और भारत माता की जय बोलने में किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए। तकरीबन 150 वर्ष पहले का इतिहास निकालें तो हमारे पूर्वज भी हिंदू ही थे।
इस अवसर पर हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त जनरल डीपी वत्स ने बताया कि हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब को मिली धमकी के संबंध में रविवार को मुख्यमंत्री से मिलेंगे। इस अवसर पर भगवान परशुराम जनसेवा समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा, गुलजार सिंह काहलो भी उपस्थित थे
विज्ञापन
फोटो 40
- मुस्लिम हिंदुओं का छोटा भाई बनकर रहें