फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा शहर पहुंची

स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा शहर पहुंची

Sat, 17 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा शहर पहुंची
हिसार। स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा के शहर में पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा के जत्थे में शामिल 60 से अधिक स्वयं सेवक स्वच्छता प्रेमियों ने शहर में जय स्वच्छता, जय स्वच्छता के नारे लगाकर लोगों को साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। संदेश यात्रा की अगुवाई कर रहे स्वच्छ भारत मिशन के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन, राज्य समन्वय समिति के सदस्य सुभाष चंद्र ने स्वच्छता प्रेमियों और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मिलकर पटेल नगर में स्वच्छता अभियान चलाया और हाथों से पॉलिथीन, कूड़ा उठाया तथा झाड़ू लेकर सड़कों को साफ किया। आठ जून को चंडीगढ़ से चलकर आठ जिलों से होती हुई स्वच्छता संदेश यात्रा शुक्रवार को हिसार पहुंची तो पीएलए कम्युनिटी सेंटर में एसडीएम परमजीत सिंह चहल, नगर निगम आयुक्त अशोक बंसल, ईओ इंद्रजीत सिंह कुल्हड़िया, पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा सहित अन्य अधिकारियों ने यात्रा में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। यहां से यात्रा जय स्वच्छता के नारे लगाती हुई पैदल पटेल नगर पहुंची। स्वच्छ भारत मिशन के एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र व अन्य पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर सड़कों पर तथा दुकानों के सामने पड़े कूड़े के ढेर, पॉलिथीन, गंदगी को उठाया तथा साथ चल रही रेहड़ियों, ट्रैक्टर-ट्रालियों में डाला। इस दौरान यात्रा के कॉर्डिनेटर रविंद्र सिंह, सह समन्वयक ललित कुमार व संजय कुमार, मीडिया को-आर्डिनेटर तेजेंद्र बिढ़लान, पर्यवेक्षक संदीप लोहट, सतबीर सिंह, मनीष कुमार, सचिन, सुमित व युवा कल्याण मंच प्रधान सुरेंद्र मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य शहरवासी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed