फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   100th day of strike completed in Talwandi Rana, villagers in Hisar and demonstrated by playing plates

Hisar: तलवंडी राणा में धरने के 100 दिन पूरे, ग्रामीणों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन, यह है मुख्य मांग

Wed, 17 May 2023 03:30 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 17 May 2023 03:30 PM IST
सार

एयरपोर्ट निर्माण के चलते जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट के बीच से गुजर रहे ग्रामीणों के रोड को अचानक बंद कर दिया था। इसके विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए थे। ग्रामीणों के इस धरने को राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का काफी समर्थन मिल चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी धरने पर आकर इसे अपना समर्थन दे चुके हैं।

विज्ञापन
100th day of strike completed in Talwandi Rana, villagers in Hisar and demonstrated by playing plates
ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थाई रोड के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा तलवंडी राणा के ग्रामीणों का धरना आज 100वें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान ग्रामीणों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता रोड बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान एडवोकेट ओम प्रकाश कोहली ने की। 

विज्ञापन


बीएंडआर की तरफ से औपचारिकताएं पूरी की जा रही
एयरपोर्ट निर्माण के चलते जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट के बीच से गुजर रहे ग्रामीणों के रोड को अचानक बंद कर दिया था। इसके विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए थे। ग्रामीणों की मांग है कि उनके लिए स्थाई रोड का निर्माण किया जाए। हालांकि ग्रामीणों की मांग मान ली गई है लेकिन अभी तक रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


रोड निर्माण से पहले कुछ पेड़ों को काटा जाना
रोड निर्माण को लेकर बीएंडआर की तरफ से औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। रोड निर्माण से पहले कुछ पेड़ों को काटा जाना है और इसकी फाइल मंजूरी के लिए वन विभाग के पास गई हुई है जो काफी समय से अटकी हुई है। इस कारण से रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग से मंजूरी दिलवाकर रोड का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पूर्व मुख्यमंत्री आ चुके हैं धरने पर
ग्रामीणों के इस धरने को राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का काफी समर्थन मिल चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी धरने पर आकर इसे अपना समर्थन दे चुके हैं। इधर ग्रामीण इस मांग पर डटे है कि जब तक रोड का निर्माण शुरू नहीं होता तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed