फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10 thousand rupees were stolen by breaking the glass of the car during the wedding ceremony

Hisar News: शादी समारोह में कार का शीशा तोड़कर 10 हजार चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees were stolen by breaking the glass of the car during the wedding ceremony
हिसार। नियाणा गांव में शादी समारोह में आए युवक की गाड़ी का शीशा तोड़कर चोर दस हजार की नकदी चोरी कर ले गया। सुबह चोरी की घटना का पता चला। इस संबंध में कालीरावण गांव के रहने वाले नरेश कुमार ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गाड़ी का शीशा तोड़ना और चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में नरेश ने बताया कि 4 मार्च की रात को अपने दोस्त की शादी में नियाणा गांव आया हुआ था। रात को गली में गाड़ी खड़ी की थी। देर रात को किसी ने गाड़ी की खिड़की का शीशा तोड़कर 10 हजार रुपये और जरूरी कागजात चोरी कर लिए।
विज्ञापन

कैंप चौक के पास छात्र पर हमला, केस दर्ज
हिसार। कैंप चौक के पास 4 मार्च की दोपहर को कुछ युवकों ने राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र अंकित पर हमला कर घायल कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल हालत में छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल के बयान पर राहुल और अन्य के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में छात्र अंकित ने बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता है। महाविद्यालय में पढ़ने वाली एक युवती के साथ बोलचाल थी। दोनों परिवारों को पता चलने पर परिवारों के बीच बातचीत हुई थी। उसके बाद युवती से बातचीत करना बंद कर दिया। 4 मार्च को बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहा था। जब कैंप चौक के पास पहुंची तो युवती भाई राहुल अपने साथियों के साथ आया और मारपीट की। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed