फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1.20 quintal polythene seized from three shops, fined 46 and a half thousand

तीन दुकानों से 1.20 क्विंटल पॉलिथीन जब्त, साढ़े 46 हजार जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
1.20 quintal polythene seized from three shops, fined 46 and a half thousand
भगत सिंह चौक स्थित दुकान से जब्त किया गया पॉलिथीन गाड़ी में रखते हुए। - फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने वीरवार को पॉलिथीन विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान निगम ने तीन दुकानों से 1.20 क्विंटल पॉलिथीन जब्त किया। साथ ही दुकानदारों पर 46 हजार 500 रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

नगर निगम की तहबाजारी टीम इंचार्ज सुरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सुबह करीब 10 बजे भगत सिंह चौक पहुंची। यहां उन्होंने सिंगला ट्रेडर्स से करीब 1.10 क्विंटल पॉलिथीन जब्त किया, जिनके 12 कट्टे थे। स्थिति यह रही कि इन 12 कट्टों से ही निगम की गाड़ी भर गई। टीम ने उक्त दुकानदार पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। इसके अलावा टीम ने वलेचा किराना स्टोर से 10 किलो पॉलिथीन बरामद किया और उस पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया। वहीं दुकानदार वरुण पर पॉलिथीन रखने पर 1500 रुपये जुर्माना किया। उक्त दुकानदार ने मौके पर ही जुर्माना राशि का भुगतान कर दिया। इस मौके पर एसआई संदीप व सीएसआई सुरेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। उधर, दुकानदारों को सूचना मिली कि नगर निगम पॉलिथीन रखने वालों के चालान कर रहा है तो दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। देखते ही देखते पॉलिथीन के सभी थोक विक्रेता दुकानें बंद करके चले गए।
विज्ञापन

बाजारों से हटवाया अतिक्रमण : निगम ने तहबाजारी टीम ने वीरवार को शहर से अतिक्रमण भी हटवाया। टीम ने राजगुरु मार्केट, डाबड़ा चौक से जिंदल चौक व तलाकी गेट से अनाज मंडी तक अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिन दुकानदारों का दुकानों के बाहर सामान रखा मिला, वह जब्त कर लिया गया। टीम ने करीब पांच से छह दुकानदारों का सामान जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने पॉलिथीन के इस्तेमाल पर बैन लगाया हुआ है। इस बारे में विभिन्न बाजारों की एसोसिएशन और व्यापारियों को अवगत कराया गया था। इसके बावजूद व्यापारी बड़े स्तर पर पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। निगम की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। - डॉ. प्रदीप हुड्डा, उप निगम आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed