फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   High tension wire will lay Security

हाईटेंशन तार बिछाने के लिए मिलेगी सुरक्षा

Fri, 03 Jan 2014 10:58 PM IST
अमर उजाला, फतेहाबाद
अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Jan 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
High tension wire will lay Security
फतेहाबाद में बिजली निगम हिसार की ओर से फतेहाबाद के गांव हुकमावाली से भट्टू सोत्तर तक बिछाई जाने वाली बिजली की हाईटेंशन तार को लेकर किसानाें के विरोध को देखते हुए निगम के कार्यकारी अभियंता ने फतेहाबाद के उपायुक्त को पत्र लिखकर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है। उपायुक्त ने फतेहाबाद के तहसीलदार दर्शन कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पुलिस सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड हिसार के कार्यकारी अभियंता ने उपायुक्त को पत्र लिखकर बताया है कि गांव हुकमावाली से भट्टू सोत्तर तक बिजली की अतिरिक्त हाईटेंशन तार बिछाई जानी है, जिसको लेकर गांव नागपुर के कुछ किसान विरोध कर रहे हैं। हालांकि जहां-जहां पोल लगाए जाने हैं वहां के किसानाें को मुआवजा दे दिया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए निगम किसानाें को लिखकर देने को भी तैयार है। कार्यकारी अभियंता ने अंदेशा जाहिर किया कि किसान बिजली कर्मचारियाें, इंजीनियराें को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा जान-माल की हानि भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त डा. साकेत कुमार ने शुक्रवार को तहसीलदार दर्शन कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके पुलिस अधीक्षक शिवचरण अत्री को पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed