{"_id":"b3e75039326d955a1fb34337f7740569","slug":"heavy-rain-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बारिश का कहर, 14 मकान गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बारिश का कहर, 14 मकान गिरे
हिसार/फतेहाबाद/सिरसा/रोहतक/सोनीपत/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के अलग-अलग जिलों में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से कई जगह पर मकान ढह गए।
विज्ञापन
हिसार जिले के उकलाना कस्बे में शनिवार तड़के एक मकान की छत गिरने से एक लड़की की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
टोहाना के एक अस्पताल में पानी भरने से मरीजों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। वहीं, छत गिरने से कई परिवार बेघर हो गए। उधर, गोहाना में बिजली गिरने से एक की मौत, दो लोग गंभीर घायल हो गए।
उकलाना में विधवा महिला राज देवी अपनी बेटी पूजा (17) और बेटे हर्ष (7) के साथ सो रही थी। जोरदार बारिश में मकान की छत गिरने से उसके नीचे तीनों दब गए।
पड़ोसियों ने मलबा हटाकर उन्हें निकाला, लेकिन तब तक लड़की पूजा की मौत हो चुकी थी।
गंभीर रूप से घायल महिला राज देवी और उसके बेटे को अग्रोहा के मेडिकल कालेज के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
टोहाना के राम नगर स्थित कक्कड़ अस्पताल में दीवार गिरने से अस्पताल में पानी घुस गया। पांच-पांच फुट पानी भरने से अस्पताल में भर्ती 25 मरीजों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। यहां अधिकांश सड़कों पर आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, अलग-अलग मोहल्लों में 9 मकान और एक दुकान ढह गई। गांव जमालपुर में गुड्डु के कमरे में बंधी तीन भेड़ें मलबे में दबकर मर गईं। राम सरूप, रामदास, नन्दा राम, राज कुमार और मिट्ठू राम मकान भी बरसात की भेंट चढ़ गया है।
वार्ड 11 में गामाराम, वार्ड 9 के वैद्य बलराज का मकान और भूना रोड पर एक मकान और सिंबल रोड पर संजू सैनी की दुकान की छत गिर गई। बारिश से किसानों की फसल भी खराब हो गई।
उधर, डबवाली में बीती रात चार मकान गिर गए। इसमें एक महिला घायल हो गई, जबकि हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया।
वार्ड 13 में पार्षद मधु बागड़ी के घर के ठीक सामने स्थित राकेश, सुरेश कुमार और बंसी लाल के घरों की मुंडेर, छज्जे के साथ नीचे आ गिरी।
छज्जे के सहारे लटक रही बिजली की तार भी नीचे आ गिरी। इसके अलावा गोरीवाला, बिज्जूवाली, अहमदपुर दारेवाला, गोदीकां व रिसालियाखेड़ा सहित कई गांवों में जन-जीवन प्रभावित रहा।
गोहाना में बीती रात नौ बजे वार्ड-15 में डेरी संचालक अजीत अपने बेटे सागर और डेरी में काम करने वाले दो अन्य लोगोें के साथ चारपाई पर बैठा था। जबकि भाई संजय उसके लिए रोटी लेकर आया था।
इसी दौरान समय अचानक बिजली गिरने से छत टूट गई और गार्डर अजीत के ऊपर गिर गया। अजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई संजय और बेटा सागर गंभीर रूप से घायल हो गए।