{"_id":"b78489398f0e372caeb7c25a8d3bf599","slug":"heavy-fog-engineer-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से इंजीनियर की मौत
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Mon, 16 Dec 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह घने कोहरे ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार मैकेनिकल इंजीनियर की जान ले ली। ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
नंगला एन्क्लेव पार्ट-दो में चुन्नीलाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा शिव कुमार(25) मैकेनिकल इंजीनियर था और सीकरी के नजदीक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सोमवार सुबह 8 बजे घने कोहरे के बीच शिवकुमार बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह सेक्टर-58 में पहुंचा तो सामने से ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिव कुमार को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शिवकुमार की शादी की बात चल रही थी।
विज्ञापन