{"_id":"3c8a7bae53bf8ee8e6510fbe2f93968a","slug":"heavy-crowd-in-saras-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस मेले में आज जुटेगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस मेले में आज जुटेगी भीड़
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 07 Dec 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडे का शीतला सरस मेले पर पॉजिटिव इफेक्ट दिखेगा। मेला प्रबंधन और स्टॉल संचालकों को उम्मीद है कि रविवार को अब तक की सबसे अधिक भीड़ जुटेगी। विभिन्न राज्यों से आए दस्तकारों ने अपने स्टॉलों को उत्पादों से भर लिया है।
विज्ञापन
यह मेला सेक्टर-29 स्थित ग्राउंड में लगा है। गुड़गांव में हर रविवार को राहगीरी दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह अब कॉर्निवल का रूप लेने लगा है। इस रविवार इसमें तकरीबन 15 हजार लोगों के भाग लेने का अनुमान है।
विज्ञापन
राहगीरी में आने वाले कई लोगों ने वहीं से शीतला सरस मेले में जाने की योजना बनाई है। इससे मेले में अब तक की सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। राहगीरी का टाइम सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक है।
विज्ञापन
लोग 10 बजे के बाद ही मेले की ओर रुख करने लगेंगे। मेला प्रबंधन ने भीड़ प्रबंधन के लिए तैयारियां कर ली है। उत्तर प्रदेश से आए कालीन के कारोबारी विनय बताते हैं कि गुड़गांव में उनका कारोबार काफी अच्छा चल रहा है। वीकेंड के दिन तो भरोसा है कि सभी आइटमें बिक जाएंगी।