फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Heatwave in Haryana Weather News Today Weather News

हरियाणा में गर्मी के तल्ख तेवर:  दिन में भीषण लू, रातें होंगी और गर्म; यह शहर रहा सबसे अधिक गर्म

Thu, 21 May 2026 11:18 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 May 2026 11:18 PM IST
सार

मौसम विभाग ने 27 मई तक हरियाणा में हीटवेव और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य में सिरसा में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
Heatwave in Haryana Weather News Today Weather News
हीटवेव - फोटो : Adobe stock

विस्तार

हरियाणा में लगातार तीसरे दिन भीषण गर्मी जारी रही। दिन के तापमान में थोड़ी नरमी दिखी। औसत अधिकतम तापमान में 0.9 की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के सभी जिलों में दो डिग्री तक तापमान कम हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 45.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि रोहतक में 45. 5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। रोहतक में लगातार दो दिन से अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया जा रहा था। वहीं, रात का तापमान हिसार में 31.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 31.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


27 मई तक ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 22 मई को भी पूरे हरियाणा में भीषण लू चलेगी। अब रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने 27 मई तक पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि 23 मई से रात के तापमान में कमी आ सकती है। गुरुवार को अंबाला में 44.2, हिसार में 44.3, करनाल में 43.8, नारनौल में 45.7, गुरुग्राम में 42, भिवानी में 44, करनाल में 42.5, पलवल में 41.9, रेवाड़ी में 41.6, मेवात में 42.1, करनाल में 43.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बादल छाने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया, हरियाणा में मौसम 23 मई तक परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 22 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने व राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आंशिक प्रभाव से 22 मई की रात को व 23 मई को हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने व बीच-बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। परंतु 24 मई से 27 मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं चलने की संभावना से दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed