फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   HBSE 10th Toppers List Four students secured first position

HBSE 10th Toppers List: चार छात्रों ने पहले स्थान पर बनाई जगह, हासिल किए 497 अंक, यहां देखें टॉपर्स की सूची

Sat, 17 May 2025 02:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 May 2025 02:07 PM IST
सार

राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 89.30% और निजी विद्यालयों का 96.28% रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में 92.35% और शहरी क्षेत्रों में 92.83% पास प्रतिशत दर्ज हुआ। जिला रेवाड़ी ने प्रथम, चरखी दादरी ने द्वितीय और महेंद्रगढ़ ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
HBSE 10th Toppers List Four students secured first position
HBSE 10th Toppers List - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 2,51,110 उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशत 92.49% रहा, जबकि 5,737 परीक्षार्थियों को एसेंशियल रिपीट श्रेणी में रखा गया। छात्राओं ने 94.06% पास प्रतिशत के साथ छात्रों (91.07%) को 2.99% से पछाड़ा। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 73.08% रहा। चार छात्रों ने संयुक्त रूप से प्रदेश में पहले स्थान पर जगह बनाई है। सभी ने 497 अंक हासिल किए हैं। यहां देखें टॉपर्स की सूची-

विज्ञापन


विज्ञापन

 

रैंक नाम प्राप्त अंक
1 रोहित 497
1 माही 497
1 रोमा 497
1 तानिया 497
2 अक्षित सहरावत 496
2 योगेश 496
2 रिंकू 496
2 दिव्यांशी 496
2 सुनयना 496
2 दीक्षा 496
3 निधि 495
3 मानसी 495
3 रामा 495
3 अक्षिता 495
3 गर्विता 495
3 खुशबू 495
3 खुशी 495
3 मेघा 495
3 जीना चौहान 495
3 इशु 495


क्षेत्रीय व विद्यालय प्रदर्शन
राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 89.30% और निजी विद्यालयों का 96.28% रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में 92.35% और शहरी क्षेत्रों में 92.83% पास प्रतिशत दर्ज हुआ। जिला रेवाड़ी ने प्रथम, चरखी दादरी ने द्वितीय और महेंद्रगढ़ ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि नूंह सबसे निचले पायदान पर रहा।

विज्ञापन

परिणाम डाउनलोड की सुविधा
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित विद्यालय/संस्थान आज शाम से बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। प्रो. पवन कुमार ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 92.49% बच्चे पास, रेवाड़ी पहले स्थान पर रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed