फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 9 September 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: बारह रुपये बढ़े गन्ने के दाम और करनाल में किसानों का धरना जारी

Thu, 09 Sep 2021 05:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Sep 2021 05:38 PM IST
सार

हरियाणा में जल्दी अस्पतालों के कार्ड मोबाइल एप पर बनने लगेंगे। मरीज घर बैठे प्रदेश के किसी भी अस्पताल का कार्ड ऑनलाइन बना सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग जल्दी इस योजना को पंचकूला सिविल अस्पताल से शुरू करने वाला है। दो सप्ताह बाद सीरो सर्वे की रिपोर्ट के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण एप भी रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana Top News 9 September 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी मांगों के समर्थन में करनाल में आंदोलन कर रहे किसानों ने बुधवार को प्रशासन के साथ वार्ता विफल होने के बाद से सचिवालय के बाहर पक्का मोर्चा लगा दिया है। वहीं इसी बीच गुरुवार को भी करनाल में इंटरनेट सेवाएं ठप रहेंगी। अफवाहों को रोकने के लिए सरकार ने यह आदेश दिया है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: गन्ने के दामों में 12 रुपये की बढ़ोतरी, गन्ना किसानों के लिए सरकार ने लिया फैसला

हरियाणा सरकार ने गन्ने की कीमत में 12 रुपये का इजाफा किया है। अब हरियाणा में गन्ने का रेट 362 रुपये हो गया है। शुगरफेड की बैठक में लिए फैसले के बारे में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ सहकारिता मंत्री बनवारीलाल मौजूद रहे।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


योजना: हरियाणा में मोबाइल एप पर बनेंगे अस्पतालों के कार्ड, पंचकूला सिविल अस्पताल से शुरू होगी योजना
हरियाणा में जल्दी अस्पतालों के कार्ड मोबाइल एप पर बनने लगेंगे। मरीज घर बैठे प्रदेश के किसी भी अस्पताल का कार्ड ऑनलाइन बना सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग जल्दी इस योजना को पंचकूला सिविल अस्पताल से शुरू करने वाला है। दो सप्ताह बाद सीरो सर्वे की रिपोर्ट के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण एप भी रिलीज किया जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल में महापड़ाव: अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, किसानों का धरना जारी
अपनी मांगों के समर्थन में करनाल में आंदोलन कर रहे किसानों ने बुधवार को प्रशासन के साथ वार्ता विफल होने के बाद से सचिवालय के बाहर पक्का मोर्चा लगा दिया है। वहीं इसी बीच गुरुवार को भी करनाल में इंटरनेट सेवाएं ठप रहेंगी। अफवाहों को रोकने के लिए सरकार ने यह आदेश दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

रोहतक में वारदात: सांपला के खिलौना विक्रेता की हत्या, शव के साथ ईंट बांधकर तालाब में फेंका
रोहतक के सांपला कस्बे में 25 वर्षीय युवक देवेंद्र उर्फ तोता की हत्या कर शव के साथ ईंट और पत्थर बांधकर तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को बुधवार रात नजदीक गांव गांधरा के तालाब से बरामद किया है। साथ ही मृतक के माता के बयान पर उसके चार दोस्तों के खिलाफ हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...


किसान आंदोलन : तो लंबा खिंचने वाला है संघर्ष ...टिकैत ने दिया संकेत
तीन नए कृषि कानूनों व फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाने की मांग को लेकर छिड़ा किसान आंदोलन रुकने वाला नहीं है। मौजूदा मांगें पूरी होने के बाद शेष मुद्दों पर ‘जंग’ जारी रहेगी। यह संकेत करनाल के लघु सचिवालय के समक्ष शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने पर भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed