फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 30 September 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: सोनीपत में परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या और मोरनी में वाटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ 

Thu, 30 Sep 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Sep 2021 05:01 PM IST
सार

सोनीपत की महावीर कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बहू द्वारा पुलिस को दी गई प्रताड़ना की शिकायत के बाद उसके पति, सास और ससुर ने जहर निगल लिया। तीनों को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां तीनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Haryana Top News 30 September 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। बहादुरगढ़ के आदर्श नगर में मौत के करीब चार महीने बाद भी महिला को रिकॉर्ड में वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी गई। दरअसल, बहादुरगढ़ के आदर्श नगर की रहने वाली सुमित्रा दहिया का चार मई 2021 को देहांत हो गया था। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


सोनीपत: महिला ने दी थी प्रताड़ना की शिकायत, पति और सास-ससुर ने जहर खाकर दी जान
सोनीपत की महावीर कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बहू द्वारा पुलिस को दी गई प्रताड़ना की शिकायत के बाद उसके पति, सास और ससुर ने जहर निगल लिया। तीनों को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां तीनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


हरियाणा: मौत के करीब चार माह बाद वैक्सीन की दूसरी डोज लगने का आया मैसेज, देखकर घरवाले भी हैरान
कोरोना टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। बहादुरगढ़ के आदर्श नगर में मौत के करीब चार महीने बाद भी महिला को रिकॉर्ड में वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी गई। दरअसल, बहादुरगढ़ के आदर्श नगर की रहने वाली सुमित्रा दहिया का चार मई 2021 को देहांत हो गया था।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन के नक्शे पर उभरेगा मोरनी: वाटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ, पैराग्लाइडिंग जल्द होगी शुरू, पिंजौर में होगा हॉट एयर बैलून

पंचकूला का मोरनी-टिक्करताल देश के नक्शे में अपनी अलग पहचान बनाएगा। हरियाणा से होकर गुजरने वाले पर्यटक टिक्करताल के रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स की तरफ आकर्षित होंगे। गोवा के बाद उत्तर भारत के टिक्करताल में यह वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू हो रही हैं। यह बात यहां मोरनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही।  पढ़ें विस्तृत खबर...

रोहतक: कन्हैया कुमार आज कांग्रेस में, देश खातिर लड़ने वाले कैप्टन बाहर, विजयवर्गीय बोले- सिद्धू में संगठन चलाने की क्षमता नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू में संगठन चलाने की क्षमता नहीं है। वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह का बचाव करते हुए कहा कि देश के लिए लड़ने वाले आज कांग्रेस से बाहर हैं। कन्हैया कुमार पर निशाना साधते हुए वह बोले कि सैनिकों पर टिप्पणी करने वाले आज कांग्रेस में हैं।  पढ़ें विस्तृत खबर...


हरियाणा सरकार का बड़ा निर्णय: सीटेट को प्रदेश में दी मान्यता, डेढ़ लाख पात्र शिक्षकों को बड़ा झटका

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने एचटेट-एसटेट पास डेढ़ लाख पात्र शिक्षकों को बड़ा झटका दिया है। अब प्रदेश में सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास युवा भी जेबीटी, पीआरटी व टीजीटी नियुक्त हो सकेंगे। विभाग ने सीटेट को एचटेट (हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा) और एसटेट (राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा) के समान मान्यता दे दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed