{"_id":"61f5458f0354c73d7052c8e3","slug":"haryana-top-news-29-january-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की बड़ी खबरें: अनाथ बच्चे को पंचकूला छोड़कर लौट रही एम्बुलेंस पलटी और 200 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की बड़ी खबरें: अनाथ बच्चे को पंचकूला छोड़कर लौट रही एम्बुलेंस पलटी और 200 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती अटकी
Sat, 29 Jan 2022 07:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:17 PM IST
सार
हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेजों में करीब 200 सीनियर रेजिडेंट (एसआर) डॉक्टर की भर्ती अटक गई है। छह माह के अनुबंध का समय पूरा होने के बाद 50 एसआर कार्यकाल भी आगे नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने कोविड-19 की बंदिशों में और छूट दी है। शुक्रवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सभी सिनेमा हाल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। इन संस्थानों को कोविड मानकों का पूरी तरह से पालन करना होगा। सरकार ने दसवीं से 12वीं कक्षा के स्कूलों के साथ ही पहली फरवरी से यूनिवर्सिटी, कॉलेज, आईटीआई, बहुतकनीकी संस्थानों, कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी व प्रशिक्षण केंद्रों को भी खोलने की मंजूरी दे दी है। ये आदेश सभी सरकारी व निजी संस्थानों पर लागू होंगे। अन्य खबरें पढ़ें...
हरियाणा: 200 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती अटकी, 50 एसआर का आगामी अनुबंध भी नहीं बढ़ा
हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेजों में करीब 200 सीनियर रेजिडेंट (एसआर) डॉक्टर की भर्ती अटक गई है। छह माह के अनुबंध का समय पूरा होने के बाद 50 एसआर कार्यकाल भी आगे नहीं बढ़ाया गया है। पहले मेडिकल कॉलेज के निदेशक अपने स्तर पर जरूरत के अनुसार सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट (जेआर) डॉक्टरों की भर्ती कर लेते थे। पढ़ें विस्तृत खबर...
हाईकोर्ट: 2004 बैच के एचसीएस अधिकारियों की सेवा समाप्ति पर यथास्थिति का आदेश, 17 को सुनवाई
2004 बैच के एचसीएस अधिकारियों की सेवा समाप्त करने के मामले में 17 फरवरी तक यथास्थिति बनी रहेगी। यह आदेश पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दिया। इन अधिकारियों की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। याचिका दाखिल करते हुए एचसीएस अधिकारियों ने बताया कि 2004 के बैच की नियुक्ति विवादित रही थी। इस नियुक्ति में विवादों के चलते मामला काफी समय तक अदालत में लटका रहा। इस दौरान सरकार ने नियुक्ति में बेदाग उम्मीदवारों के नाम की सूची को अलग किया था। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
हरियाणा: निजी कंपनी ने कौड़ियों में ली एचआरईसी की जमीन, कागजों में ही चल रहा प्रशिक्षण केंद्र
एचआरईसी (हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) गुरुग्राम बुरे दौर से गुजर रहा है। वर्षों से परिवहन विभाग की इस पर नजर-ए-इनायत नहीं हुई। उल्टा इसकी 6 एकड़ जमीन कौड़ियों के भाव निजी कंपनी को लीज पर दे दी गई। कंपनी ने प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए तीन साल पहले जमीन ली थी, लेकिन आज तक सिर्फ दीवार ही लगाई। प्रशिक्षण केंद्र कागजों में ही चल रहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...
फतेहाबाद में हादसा: अनाथ बच्चे को पंचकूला छोड़कर लौट रही एम्बुलेंस पलटी, चार कर्मचारी घायल
फतेहाबाद के गांव झलनिया के पास शुक्रवार देर रात को नियोनेट केयर एम्बुलेंस यानी शिशु एंबुलेंस पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार 4 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एंबुलेंस देर रात को पंचकूला से वापस लौट रही थी शुक्रवार को एंबुलेंस अनाथ बच्चे को छोड़ने के लिए पंचकूला गई थी, वहां से लौटते समय हादसा हो गया। पढ़ें विस्तृत खबर...
सिपाही भर्ती: हाईकोर्ट पहुंचे 2190 अभ्यर्थियों का दोबारा मापा जाएगा कद, आयोग ने जारी किया शेड्यूल, दस्तावेज भी जांचे जाएंगे
सिपाही भर्ती में शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) में गड़बड़ी के मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले 2190 अभ्यर्थियों का कद अब दोबारा मापा जाएगा। इनके दस्तावेजों की जांच भी दोबारा होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने इन सभी अभ्यर्थी को 3 से 6 फरवरी तक बुलाया है। पढ़ें विस्तृत खबर...