फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 21 October 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: पीएम मोदी ने की सीएम मनोहर लाल की तारीफ, कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के एक और किसान की मौत

Thu, 21 Oct 2021 03:36 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Thu, 21 Oct 2021 03:36 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने झज्जर के कैंसर संस्थान में विश्राम सदन का वीरवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की तारीफ की। पीएम ने कहा कि मनोहर के प्रयोगों से वे भी सीख लेते हैं। इसके अलावा बुधवार देर रात को पंजाब के पटियाला के किसान करनैल सिंह की मौत हो गई। हार्ट अटैक से जान जाने की बात पुलिस कह रही है।

विज्ञापन
Haryana Top News 21 October 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) के जरिये ही ए से डी श्रेणी के अधिकारियों और कर्मचारियों के सारे मामले निपटाएगी। जल्द ही इस प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू करने की तैयारी है। इससे पहले कर्मचारियों को अंतिम मौका दिया गया है कि वे सिस्टम पर अपलोड अपनी सर्विस बुक, पदोन्नति, अवकाश व तबादलों इत्यादि से जुड़ी जानकारी जांच लें। मूल रिकॉर्ड एक बार जमा यानी फ्रीज हो गया तो उसमें फिर कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों और उनके अधीनस्थ सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी शाखा के अधिकारियों-कर्मचारियों को यह बताने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पीएम मोदी ने की मनोहर लाल की तारीफ: कहा- हरियाणा को मिली ईमानदार सरकार, उनके प्रयोगों से हम भी लेते हैं सीख

देश ने कोरोना टीकाकरण में 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21 अक्तूबर का दिन इतिहास में दर्ज हो चुका है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों का आभार जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने झज्जर के कैंसर संस्थान में विश्राम सदन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मनोहर लाल की नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने मौजूदा सरकार को हरियाणा की अब तक की सबसे ईमानदार सरकार बताया। मनोहर लाल के विजन और कार्यों की सराहना ही। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की मौत

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर जारी आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की बुधवार रात को मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पंजाब के जिला पटियाला के गांव रेनो निवासी करनैल सिंह (61) कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल होने आए थे। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल प्रकरण: दिवाली बाद आईएएस आयुष सिन्हा का तीखे सवालों से होगा सामना, आयोग जल्द जारी करेगा नोटिस

जस्टिस एसएन अग्रवाल आयोग करनाल प्रकरण में आईएएस आयुष सिन्हा से दिवाली के बाद पूछताछ करेगा। आयोग की ओर से करनाल के तत्कालीन एसडीएम आयुष को जांच में शामिल होने के लिए जल्दी नोटिस जारी किया जाएगा। करनाल के वर्तमान डीसी, एसपी को भी आयोग तलब करने वाला है। आयुष से पूछताछ के लिए विशेष प्रश्नावली तैयार हो रही है। बसताड़ा टोल प्लाजा लाठीचार्ज के समय वह करनाल में एसडीएम थे। पुलिसकर्मियों को आंदोलनरत किसानों के सिर फोड़ने के आदेश देते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर मामला खासा तूल पकड़ गया। सरकार ने जांच आयोग गठित करने के निर्णय के साथ ही आयुष को एसडीएम पद से हटाकर छुट्टी पर भेज दिया है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

रोहतक में वारदात: भतीजे के कुआं पूजन में गए वकील पर युवक ने की फायरिंग
पूर्व सहकारिता मंत्री के पैतृक गांव समर गोपालपुर में बुधवार की रात भतीजे के कुआं पूजन में गए रोहतक जिला कोर्ट के वकील पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। पुरानी रंजिश के चलते की गई फायरिंग में वकील बाल-बाल बच गया। सदर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शीतल नगर निवासी तिलक राज ने शिकायत दी है। जिसमें बताया कि वह मूल रूप से समर गोपालपुर गांव का रहने वाले हैं। साथ ही रोहतक कोर्ट में वकालत करते हैं। बुधवार को उनके ताऊ के लड़के सोमबीर और सोनू के घर नवजात शिशु के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम था। वे भी गांव में गए हुए थे। कार्यक्रम में दिल्ली से कर्ण उर्फ कुक्कू भी आया हुआ था। ...पढ़ें विस्तृत खबर


रोहतक: आधी रात को चार युवक बजा रहे थे गाने, रोकने पर ग्राम सचिव पर की फायरिंग

रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके किलोई के गांव खिड़वाली में ग्राम सचिव द्वारा युवकों को गाने बजाने से रोकना महंगा पड़ गया। चारों ने उस पर फायरिंग कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाने में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 3 आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी रवि ने शिकायत में बताया कि वह ग्राम सचिव के तौर पर चरखी दादरी में तैनात है। बुधवार की रात करीब 12 बजे लघुशंका करने के लिए घर से बाहर आया तो चार युवक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके गली में गाने बजा रहे थे। उसने आधी रात को गाना बजाने से रोका तो गांव के युवक नवीन उर्फ बंदर ने कहा कि तू कौन होता है यह पूछने वाला। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed