फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 20 September 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: यमुनानगर में बस पलटी और दो सप्ताह बढ़ा महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा 

Mon, 20 Sep 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Sep 2021 05:01 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को दो सप्ताह के लिए बढ़ाते हुए कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को विद्यार्थियों के लिए खोलने को मंजूरी दी है। करीब 8 माह से कॉलेज और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं और उनकी आनलाइन कक्षाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
Haryana Top News 20 September 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के विजय नगर हत्याकांड में माता-पिता, बहन और नानी की हत्या के आरोपी 20 वर्षीय युवक अभिषेक उर्फ मोनू मलिक की सोमवार की अदालत में पेशी हुई। मोनू ने सुनारिया जेल ने पहली बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हाजिरी लगाई। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


यमुनानगर में हादसा: बद्दी से उत्तरप्रदेश जा रही बस पलटी, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा, छह घायल  

हिमाचल के बद्दी से आ रही निजी बस रविवार देर रात यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर पलट गई। मिल्कमाजरा टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में छह प्रवासी मजदूर घायल हो गए। बस में सवार मजदूर उत्तरप्रदेश जा रहे थे। देर रात अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई जिसके कारण हादसा हुआ। एक धर्मकांटे पर चढ़ने के बाद बस पलट गई।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


रोहतक चौहरा हत्याकांड: हत्यारोपी ने अदालत में वीसी से लगाई पहली हाजिरी, चार अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई
रोहतक के विजय नगर हत्याकांड में माता-पिता, बहन और नानी की हत्या के आरोपी 20 वर्षीय युवक अभिषेक उर्फ मोनू मलिक की सोमवार की अदालत में पेशी हुई। मोनू ने सुनारिया जेल ने पहली बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हाजिरी लगाई। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा: जम्मू कश्मीर के शोपियां में हंसेवाला का जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान लगा करंट 
जम्मू कश्मीर के शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान टोहाना के गांव हंसेवाला के 30 वर्षीय लांस नायक जयपाल गिल शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि सर्च अभियान के दौरान उन्हें करंट लगा। जयपाल के शहीद होने की सूचना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।  पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा : दो सप्ताह के लिए बढ़ा महामारी अलर्ट 
हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को दो सप्ताह के लिए बढ़ाते हुए कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को विद्यार्थियों के लिए खोलने को मंजूरी दी है। करीब 8 माह से कॉलेज और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं और उनकी आनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। अब फिर से फिजिकल रूप से कक्षाएं लग सकेंगी।  पढ़ें विस्तृत खबर...


रोहतक: नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, परिजनों ने दो युवकों पर लगाया आरोप
रोहतक की जनता कालोनी में 22 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत होने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान गगनदीप के रूप में हुई है। मामला चार दिन पुराना है। अब उसके परिजनों ने दो युवकों पर नशीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed