फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Lance Naik Jaipal Gill of Tohana martyred in Shopian of Jammu and Kashmir 

हरियाणा: जम्मू कश्मीर के शोपियां में हंसेवाला का जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान लगा करंट

Mon, 20 Sep 2021 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Sep 2021 12:20 PM IST
सार

जयपाल 2009 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। करीब साढ़े 6 साल पहले उनका विवाह हुआ था और उनका 5 साल का एक बेटा भी है।

विज्ञापन
Lance Naik Jaipal Gill of Tohana martyred in Shopian of Jammu and Kashmir 
शहीद लांस नायक जयपाल गिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान टोहाना के गांव हंसेवाला के 30 वर्षीय लांस नायक जयपाल गिल शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि सर्च अभियान के दौरान उन्हें करंट लगा। जयपाल के शहीद होने की सूचना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण उनके घर जाकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। 
विज्ञापन


मनरेगा टीम द्वारा गांव के संस्कार गृह में सफाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार जयपाल 2009 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। करीब साढ़े 6 साल पहले उनका विवाह हुआ था और उनका 5 साल का एक बेटा भी है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार देर शाम उनके पास सूचना आई कि जयपाल सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गया है। इसके बाद से गांव में मातम पसर गया। जहां गांव के लोगों में अपने शहीद बेटे के लिए गर्व है, वहीं माहौल भी गमगीन बना हुआ है। जयपाल के पिता वेद प्रकाश गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। जयपाल का बड़ा भाई मनोज बॉक्सर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed