फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Epidemic alert extended for two weeks, schools from first to third will open from today

हरियाणा : दो सप्ताह के लिए बढ़ा महामारी अलर्ट, आज से खुलेंगे पहली से तीसरी तक के स्कूल

Mon, 20 Sep 2021 01:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ 
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Sep 2021 01:56 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने जारी किए शिक्षण संस्थानों को खोलने के आदेश। कक्षाओं के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा। 
 

विज्ञापन
Haryana: Epidemic alert extended for two weeks, schools from first to third will open from today
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को दो सप्ताह के लिए बढ़ाते हुए कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को विद्यार्थियों के लिए खोलने को मंजूरी दी है। करीब 8 माह से कॉलेज और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं और उनकी आनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। अब फिर से फिजिकल रूप से कक्षाएं लग सकेंगी। हालांकि, कक्षाओं के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से जारी आदेशों में 20 सितंबर सुबह 5 बजे से 4 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक  महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को बढ़ाने के आदेश दिए हैं। मुख्य सचिव ने बताया है कि दोबारा से कॉलेज और पॉलिटेक्निक खोलने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग और तकनीकी शिक्षा विभाग दिशा-निर्देश जारी करेंगे। वहीं, राज्य में आवासीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए हैं। छात्रों को आवासीय विश्वविद्यालयों में शारीरिक रूप से कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति देने का निर्णय 15 अक्टूबर के बाद कोविड स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान, विश्वविद्यालय प्रशासन सभी छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों (आउटसोर्स वाले सहित) को पूरी तरह से टीकाकरण कराने पर जोर रखेगा। साथ ही उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग को प्रगति रिपोर्ट देगा। पत्र में कहा गया है कि पहले दी गई राहतें पहले की तरह ही जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से खुलेंगे पहली से तीसरी तक के स्कूल
हरियाणा में सोमवार को पहली से तीसरी कक्षा तक के स्कूल खुल जाएंगे। बच्चे के स्कूल में आने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी। साथ ही स्कूल में कोविड-19 नियमों का पालन जरूरी होगा।

स्कूल के मेन गेट पर बच्चों का तापमान चेक किया जाएगा और सामान्य से अधिक तापमान वाले किसी भी छात्र को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बच्चों के लिए सुबह 9 से 12 तक स्कूल लगेगा, जबकि अध्यापकों को सुबह 8.30 से 1.30 बजे तक स्कूल में रहना होगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि सभी अधिकारियों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले चौथी से ऊपर की कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed