फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 16 February 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: झज्जर में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दीप सिद्धू के साथ हुए हादसे में फरार ट्राला चालक की तलाश

Wed, 16 Feb 2022 06:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 06:37 PM IST
सार

हरियाणा के झज्जर में नेशनल हाईवे 71 पर गुढ़ा गांव के पास एक ट्रक ने सड़क पर खड़े ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। घालयों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दाे की माैत हाे गई।

विज्ञापन
Haryana Top News 16 February 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो गाड़ी के ट्राला से टकराने से मशहूर पंजाबी गायक व कलाकार संदीप उर्फ दीप सिद्धू की मौत के बाद पुलिस ने तीन डॉक्टरों के बोर्ड से उनके शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की पूरी वीडियोग्राफी भी की है। वहीं पुलिस ने उनके भाई के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद दीप सिद्धू का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के वक्त दो डीएसपी भी मौजूद रहे। परिजन व समर्थक शव लेकर पंजाब रवाना हो गए हैं। शव पंजाब के लुधियाना ले जाया जाएगा। दीप सिद्धू के समर्थकों ने एंबुलेंस पर फूलों की बारिश की। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


झज्जर में हादसा: ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल, रोहतक के रहने वाले थे मृतक

हरियाणा के झज्जर में नेशनल हाईवे 71 पर गुढ़ा गांव के पास एक ट्रक ने सड़क पर खड़े ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। घालयों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


रेवाड़ी: सीआईए ने 145 ग्राम हेरोइन के साथ क्रेटा गाड़ी सवार को धरा, 70 लाख बताई जा रही हेरोइन की कीमत
हरियाणा के रेवाड़ी में क्रेटा गाड़ी में सवार होकर हेरोइन की आपूर्ति करने निकले एक शख्स को सीआईए की टीम ने एनएच 71 पर दबोच कर उसके कब्जे से करीब 70 लाख रुपये की हेरोइन बरामद की है। पुलिस उसको बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी और उससे पूछताछ कर तह तक जाएगी। संभावना है कि रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी तो बड़े मामले का खुलासा होगा और भी लोग गिरफ्त में आएंगे। पुलिस ने क्रेटा गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु रविदास जयंती: खुरालगढ़ जाते समय यमुनानगर के कपालमोचन में एक रात रूके थे गुरु रविदास, ग्रंथों में भी वर्णन

संत शिरोमणी गुरु रविदास एक रात हरियाणा के यमुनानगर में कपालमोचन स्थित मंदिर में रूके थे। उस वक्त यहां पर मंदिर नहीं था। गुरु रविदास मंदिर सभा के प्रबंधक अमरनाथ ज्ञासड़ा ने बताया कि 1515 ईश्वी में जब गुरु रविदास काशी से पंजाब के जिला होशियारपुर स्थित खुरालगढ़ साहिब गए थे। पढ़ें विस्तृत खबर...

पड़ताल: 809 बसों के लिए सिर्फ 56 चेसिस ही आईं, एचआरईसी में धातु न मजदूर

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 809 बसें शामिल करना परिवहन विभाग के गले की फांस बन गया है। मार्च अंत तक इनमें से आधी बसों को सड़कों पर उतारने का दावा पूरा होता नहीं दिख रहा। हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन में अभी तक 58 चेसिस ही आई हैं। इन्हें भी चार महीने पहले खरीदा गया था। इनमें 29 अशोक लेलैंड व 26 टाटा कंपनी की हैं। इनमें से दो पर सैंपल बसें ही अब तक तैयार हुई हैं पढ़ें विस्तृत खबर...


ऐसे हुआ दीप सिद्धू का हादसा: मंगेतर रीना राय ने पुलिस को बताई वजह, अब फरार ट्राला चालक की तलाश
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की मंगेतर रीना राय को उनके परिचित खरखौदा सीएचसी से दूसरे अस्पताल लेकर गए हैं। उनकी हालत ठीक है। मंगलवार की रात हादसा कैसे हुआ, इस बारे में रीना राय ने पुलिस को जानकारी दी है। डीएसपी (मुख्यालय) विपिन कादियान ने बताया कि उन्होंने दीप सिद्धू के साथ सफर कर रहीं रीना राय से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था। जिससे दीप सिद्धू की गाड़ी ट्राले से टकरा गई थी। ट्राला चालक का पता लगाया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed