{"_id":"60bf4f628ebc3e03f66ef0b1","slug":"haryana-top-news-08-june-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का गठन और राकेश टिकैत के राजनीतिक सपने... पढ़ें अन्य बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का गठन और राकेश टिकैत के राजनीतिक सपने... पढ़ें अन्य बड़ी खबरें
Tue, 08 Jun 2021 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 08 Jun 2021 04:52 PM IST
सार
हरियाणा में महामारी की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर घातक साबित हुई है। न केवल संक्रमण के मामले में बल्कि पहली लहर का एक साल और दूसरी लहर के तीन माह के आंकड़े भारी हैं।
विज्ञापन
हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर इस्तीफे के साथ तीन माह का नोटिस नहीं दिया गया है तो फैकल्टी को इसकी एवज में सरकार को तीन माह के वेतन के बराबर राशि देनी होगी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है। वहीं पंचकूला को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का गठन किया है। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
हरियाणा: पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का गठन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को पंचकूला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) बनाने की घोषणा की। मनोहर लाल ने कहा कि ट्राइसिटी में मोहाली दूसरे नम्बर पर है, अब पंचकूला को आगे बढ़ाना है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हरियाणा: 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राकेश टिकैत? अटकलों पर किसान नेता ने कह दी बड़ी बात
हरियाणा के टोहाना में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में किसानों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ मतदान किया, जिसकी वजह से वहां गैर-भाजपा सरकारें बनीं। राकेश टिकैत ने कहा कि नरेंद्र मोदी को वोट किसी और काम के लिए दिए गए थे लेकिन अब काम कुछ और कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा: क्या और घातक हो रहा कोरोना, पहली लहर में आठ तो दूसरी में रोजाना हुईं 44 लोगों की मौतें
महामारी की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर घातक साबित हुई है। न केवल संक्रमण के मामले में बल्कि पहली लहर का एक साल और दूसरी लहर के तीन माह के आंकड़े भारी हैं। पहली लहर में प्रतिदिन आठ मरीजों की मौत हुई, जबकि दूसरी लहर में रोजाना 44 मरीजों की जान गई।
पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट: तीन माह का नोटिस नहीं दिया तो इस्तीफे के साथ लौटाना होगा वेतन
अगर इस्तीफे के साथ तीन माह का नोटिस नहीं दिया गया है तो फैकल्टी को इसकी एवज में सरकार को तीन माह के वेतन के बराबर राशि देनी होगी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने यह आदेश शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज के शिक्षक की याचिका को खारिज करते हुए दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...
भिवानी में बाबा रामदेव: आईएमए के सवालों पर साधी चुप्पी, किसान आंदोलन पर भी नहीं कही कोई बात
हरियाणा के भिवानी स्थित गोमठ आश्रम लेघां का योग गुरु बाबा रामदेव ने दौरा किया। अपने गुरुभाई स्वामी राजनाथ योगी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने भोजन कर आश्रम की गतिविधियों का निरीक्षण किया। जब मीडिया ने उनसे आईएमए और किसान आंदोलन को लेकर सवाल किए तो चुप्पी साध ली।