{"_id":"615aeab98ebc3edaf04f2579","slug":"haryana-top-news-04-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की बड़ी खबरें: किसानों ने जगह-जगह किए रोड जाम और सोनीपत में सड़क हादसे में छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की बड़ी खबरें: किसानों ने जगह-जगह किए रोड जाम और सोनीपत में सड़क हादसे में छात्रा की मौत
Mon, 04 Oct 2021 05:26 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:26 PM IST
सार
सोनीपत के खरखौदा में तुर्कपुर गांव से मंडोरी गांव स्थित स्कूल में पढ़ने जा रही छात्राओं को रास्ते में एक वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से एमडीयू में आयोजित तीन दिवसीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। स्पर्धा के कड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए हिसार के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। रोहतक दूसरे स्थान पर रहा। यहां प्रदेश की टीम का भी चयन हुआ। यह टीम 21 अक्तूबर को हिसार में शुरू होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता के समापन पर एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। पढ़ें अन्य खबरें...
सोनीपत में हादसा: स्कूल जा रहीं छात्राओं को केएमपी पर वाहन ने कुचला, एक की मौत, दो घायल
सोनीपत के खरखौदा में तुर्कपुर गांव से मंडोरी गांव स्थित स्कूल में पढ़ने जा रही छात्राओं को रास्ते में एक वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा में भड़के किसान: जींद में लगे दो धरने, यमुनानगर में लघु सचिवालय के बाहर धरना
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचलकर किसानों की मौत के मामले में हरियाणा के किसानों में भारी रोष है। जींद में सोमवार सुबह जहां हिसार मार्ग पर स्थित रामराये गांव के बस स्टाप पर जाम लगा दिया। वहीं लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे किसान नेता सतबीर पहलवान ने कहा कि रामराये गांव में जाम लगाने वाले संयुक्त किसान मोर्चा के नहीं भाजपा के लोग हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
हरियाणा : मनोहर के विवादित बयान पर बवाल, आक्रामक हुआ विपक्ष, बैकफुट पर सरकार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विवादित बयान सामने आया है। किसानों के मामले में मुख्यमंत्री ने शठे शाठयम समाचरेत की कहावत का हवाला दिया है। उदाहरण देते हुए उन्होंने डंडे उठाने की बात कही है। सीएम के इस बयान के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इस मामले में ट्वीट कर आपत्ति दर्ज की है। पढ़ें विस्तृत खबर...
करनाल: धान खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसान हाईवे पर डटे, प्रशासन को साढ़े चार बजे तक का अल्टीमेटम
करनाल में धान की खरीद शुरू नहीं होने के विरोध में करनाल अनाज मंडी में किसानों ने सुबह से ही मंडी गेट पर ताला लगाकर सभी रास्ते जाम कर दिए। दोपहर एक बजे किसानों ने नेशनल हाईवे चंडीगढ़ दिल्ली को भी जाम कर दिया। आवागमन में आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नई अनाज मंडी के सामने किसानों ने जीटी रोड हाईवे बंद कर दिया था। पढ़ें विस्तृत खबर...
करनाल: छेड़खानी के आरोप में पंचायत ने दो नाबालिगों से लड़की के पांव पकड़वाकर मंगवाई माफी, दोनों ने जहर निगलकर दी जान
लड़की से छेड़खानी के आरोप में बीते रोज हुई पंचायत में सरेआम लड़की का पांव पकड़कर माफी मांगने की घटना से आहत दो नाबालिग दोस्तों ने शनिवार देर शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रविवार को दोनों ने दम तोड़ दिया। पढ़ें विस्तृत खबर...