करनाल: छेड़खानी के आरोप में पंचायत ने दो नाबालिगों से लड़की के पांव पकड़वाकर मंगवाई माफी, दोनों ने जहर निगलकर दी जान
तरावड़ी के गांव तखाना निवासी मृतक विशाल के पिता रामप्रसाद और मृतक साहिल के पिता शिंदा ने बताया कि उनके बेटे 16 से 17 साल के थे। साहिल दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था और विशाल कार रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर को जीटी रोड पर एक लड़की अपनी सहेली के साथ बैंक गई थी।
विस्तार

इस दौरान साहिल और विशाल भी वहीं थे। उनमें से एक लड़की ने विशाल और साहिल पर छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगाए थे और 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी थी। थाने में शिकायत जाने के बाद पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया था। वहां पंचायत में उनके बेटों से लड़की के पांव पकड़कर माफी मंगवाई गई थी।

मृतक साहिल का फाइल फोटो

तखाना गांव में जहर खाकर मरने वाले बच्चों के विलाप करते परिजन
परिजनों का कहना है कि छेड़खानी के झूठे आरोपों से आहत विशाल और साहिल ने शनिवार को देर शाम थाने से वापस आने के बाद ही जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। सुबह विशाल ने दम तोड़ दिया तो कुछ घंटों बाद साहिल की भी मौत हो गई।
दोनों मृतकों के शवों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
परिजनों की शिकायत पर एक लड़की और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-प्रमोद गौतम, थाना प्रभारी तरावड़ी।