फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 02 March 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू, पानीपत में सड़क हादसे में किशोर की मौत

Wed, 02 Mar 2022 06:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 06:12 PM IST
सार

हरियाणा का बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। सरकार का यह तीसरा बजट सत्र है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहली बार हरियाणा विधानसभा में अपना अभिभाषण पढ़ा।

विज्ञापन
Haryana Top News 02 March 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध सिर्फ गुरुग्राम में ऑटो पर लागू किया गया है अन्य कहीं भी यह प्रतिबंध लागू नहीं है। वह महाशिवरात्रि पर करनाल पहुंचे। पुराने वाहनों की अवधि को लेकर किसान संगठनों के विरोध के सवाल पर मुख्यमंत्री ने साफ किया कि एनजीटी के नोटिस पर डीजल चालित 10 साल पुराने व पेट्रोल चालित 15 साल पुराने ऑटो पर सिर्फ गुरुग्राम में ही यह प्रतिबंध लागू किया है। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


हरियाणा में बजट सत्र शुरू: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पढ़ा पहला अभिभाषण, राम मंदिर और शहीद स्मारक का किया जिक्र

हरियाणा का बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। सरकार का यह तीसरा बजट सत्र है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहली बार हरियाणा विधानसभा में अपना अभिभाषण पढ़ा। उन्होंने सबसे पहले शहीदों को नमन किया और स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र भी किया। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पानीपत में हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवार किशोर को कुचला, परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी चालक फरार

जीटी रोड पर सागर ढाबे के पास बाइक सवार एक किशोर को रोडवेज बस चालक ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा: हिसार-सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह वाहन आपस में भिड़े, 10 लोग घायल, धुंध बनी हादसे की वजह
हिसार-सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह करीब छह बजे छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अग्रोहा और हिसार के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती हिसार निवासी कमलकांत ने बताया कि बुधवार सुबह अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर पंजाब के मानसा की ओर जा रहा थे। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर भर्ती पर सरकार की मुहर, आईटीआई डिप्लोमा धारकों को ही मिलेगा मौका

हरियाणा में 2006 से लंबित चल रही 816 आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर की भर्ती पर कानूनी राय लेने के बाद हरियाणा सरकार ने मुहर लगा दी है। इस भर्ती में केवल आईटीआई डिप्लोमा धारकों को ही मौका दिया जाएगा, जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डिप्लोमा करने वालों को चयन सूची से बाहर किया जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर...



रूस-यूक्रेन युद्ध: कीव में फंसे भारतीयों ने किराये के लिए 1.17 लाख रुपये जुटाए, 26 विद्यार्थी बस से हंगरी रवाना
यूक्रेन के कीव में फंसे 26 भारतीय एमबीबीएस विद्यार्थियों ने घर आने के लिए खुद रुपये जुटाकर बस किराये पर ली है। हंगरी सीमा तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रति बच्चे ने 4500 रुपये के हिसाब से 1.17 लाख रुपये चुकाए हैं। इनमें रोहतक के तीन भाई-बहनों समेत 18 विद्यार्थी हरियाणा के हैं। बाकी में एक लखनऊ से, पांच दिल्ली व दो बिहार के रहने वाले हैं। वे देर रात हंगरी पहुंचेंगे। परिजन बच्चों से फोन पर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed