फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 02 February 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: सोनीपत में घर में घुसकर हथियारों के बल पर लूट, भिवानी में सीबीएलयू के वार्षिक कैलेंडर पर हुआ विवाद

Wed, 02 Feb 2022 07:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 07:48 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव लहराड़ा में घर के अंदर सो रहे हलवाई और उसकी पत्नी को पिस्तौल व कुल्हाड़ी दिखाकर तीन बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपये, आभूषण व दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Haryana Top News 02 February 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महामारी से प्रभावित भारतीय अर्थव्यवस्था को उबारने में यह बजट मददगार साबित होगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतकाल में प्रस्तुत सर्व समावेशी आत्मनिर्भर बजट गांव-गरीब व शहर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन व अंत्योदय उत्थान के संकल्प को भी पूर्ण करेगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बधाई की पात्र हैं। इस सत्र में किसानों से 1,208 मीट्रिक टन गेहूं, धान खरीदने व एमएसपी के जरिये किसानों के खाते में 2.37 लाख करोड़ रुपये भेजने का फैसला सराहनीय है। इससे हरियाणा के लाखों किसान लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि बजट में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने से देश को पंख लग गए हैं। देश स्वर्णिम भारत की ओर तेजी से अग्रसर होगा। अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन


सोनीपत: हलवाई को पिस्तौल और कुल्हाड़ी दिखा साढ़े चार लाख रुपये और आभूषण लूट ले गए बदमाश

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव लहराड़ा में घर के अंदर सो रहे हलवाई और उसकी पत्नी को पिस्तौल व कुल्हाड़ी दिखाकर तीन बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपये, आभूषण व दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने पीड़ित पर दबाव बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हलवाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन


कैथल: चीका थाना में पुलिस और विजिलेंस के बीच विवाद, दो घंटे से विजिलेंस तय नहीं कर पा रही है रिश्वत ली या नहीं

हरियाणा के कैथल जिले में चीका थाना में विजिलेंस की टीम व पुलिस के बीच विवाद हो गया है। दो घंटे से भी ज्यादा समय से पुलिस थाना चीका में विवाद चल रहा है। मौके पर विजिलेंस के अधिकारियों सहित डीएसपी स्तर के अधिकारी हैं। मीडिया को पुलिस थाने से बाहर किया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में फिर कैलेंडर विवाद: अब सीबीएलयू के कैलेंडर से पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल का फोटो गायब, लोगों ने किया विरोध

हरियाणा के भिवानी में स्थित चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी के वार्षिक कैलेंडर 2022 में चौ. बंसीलाल का फोटो नहीं होने और चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी के साथ गांव प्रेमनगर का नाम भी नहीं अंकित होने के खिलाफ लोगों ने यूनिवर्सिटी में वीसी कार्यालय का घेराव किया। यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पढ़ें विस्तृत खबर...


बजट: पढ़ाई के होंगे 200 चैनल, पानीपत के सीए ने ट्वीट कर उठाई थी टीवी से पढ़ाई की मांग

कोरोना महामारी की वजह से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर पड़े बुरे प्रभाव को देखते हुए सरकार ने नए बजट में 200 टीवी चैनल शुरू करने की बात कही है। इससे पहले बच्चों को मोबाइल से पढ़ते हुए देख उनकी आंखों पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभाव से चिंतित होकर हरियाणा के पानीपत के चार्टर्ड अकाउंटेंट और आईसीएआई के उप प्रधान भूपेंद्र दीक्षित ने एजूकेशन मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया को इसी वर्ष 21 जनवरी को इस संबंध में ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने सरकार ने बच्चों की पढ़ाई मोबाइल से न करवाकर टीवी चैनल के माध्यम से करवाने की मांग की थी।  पढ़ें विस्तृत खबर... 



बजट: राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी बोले- लघु-मझौले, खुदरा व्यापारियों को हाथ लगी निराशा

केंद्रीय बजट से लघु-मझौले और खुदरा व्यापारियों को निराशा हाथ लगी है। यह बजट चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए राहत देने वाला और बाकी वर्गों के लिए खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसा है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से पेश बजट पर यह प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed