फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dispute between police and Vigilance in Cheeka police station in Kaithal of Haryana

कैथल: रिश्वतखोरी के आरोप में एसएचओ चीका काे हंगामे के बीच विजिलेंस ने गिरफ्तार किया

Wed, 02 Feb 2022 06:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 06:16 PM IST
सार

नकदी बरामद नहीं, हाथ धुलवाने पर हो गए लाल। डीआईजी बोले- रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग के आधार पर किया गिरफ्तार।

विज्ञापन
Dispute between police and Vigilance in Cheeka police station in Kaithal of Haryana
चीका थाना में पुलिस और विजिलेंस के बीच विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले में शिकायत रफा-दफा करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में चीका थाना प्रभारी जयबीर सिंह को बुधवार को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष को रंगेहाथ गिरफ्तार करने पहुंची विजिलेंस टीम को मौके पर नकदी तो नहीं मिला लेकिन एसएचओ के हाथ पानी से धोने पर लाल हो गए।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने थाने में हंगामा भी किया मगर डीआईजी अंबाला और एसपी कैथल की प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शाम छह बजे विजिलेंस ने एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को आरोपी एसएचओ को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 
चीका निवासी पार्षद प्रतिनिधि चांद राम ने पुलिस से शिकायत कर कहा था कि उसके खिलाफ एक व्यक्ति द्वारा की गई लेन-देन की शिकायत को खुर्द-बुर्द करने के एवज में एसएचओ चीका उससे रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार को साथ लेकर चीका थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर दो बजे के आसपास तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता चांद राम पांच हजार रुपये लेकर एसएचओ के कमरे में गया। उसके बाहर आते ही विजिलेंस टीम ने छापा मारा लेकिन नकदी बरामद नहीं कर पाई। विजिलेंस की छापामारी की सूचना मिलते ही थाने में हंगामा मच गया। सूचना मिलते ही कर्मचारियों और लोगों की थाने में भीड़ लग गई। वे लोग गिरफ्तारी का विरोध करने लगे।

विरोध को देखते हुए विजिलेंस टीम ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद अंबाला से डीआईजी अशोक कुमार और कैथल से एसपी लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक दोनों अधिकारियों ने पड़ताल की। थाने के अंदर से लोगों को बाहर निकाला। लगभग चार घंटे चले हंगामे के बाद विजिलेंस की टीम ने शाम छह बजे के आसपास आरोपी एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया।

डीआईजी अंबाला अशोक कुमार ने कहा कि थाना प्रभारी से रिश्वत की राशि बरामद नहीं हो सकी है लेकिन शिकायतकर्ता की रिकॉर्डिंग के आधार पर एसएचओ को गिरफ्तार किया गया है। कहा कि यहां के लोगों के विरोध की सूचना मिली थी। इसी कारण पहुंचे थे कि किसी की गलत गिरफ्तारी न हो जाए। जांच के दौरान नकदी बरामद की जाएगी।


एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि एसएचओ के रिश्वत लेने के मामले में लोगों के विरोध की सूचना मिलने पर पहुंचा। कुछ संदेह था कि नकदी बरामद नहीं हुई है। मौके पर जाकर पता किया गया तो डीआईजी विजिलेंस ने रेड को नियमानुसार बताया। विजिलेंस ने एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed