{"_id":"b33532e234426689ccbf431894f0cb69","slug":"haryana-seeds-corporation-manager-lightning-struck","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बीज निगम के प्रबंधक पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बीज निगम के प्रबंधक पर गिरी गाज
सिरसा/ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा बीज विकास निगम में सब्सिडी के गेहूं बीज को खुर्दबुर्द करने के मामले की गाज हरियाणा के जिला सिरसा में निगम के प्रबंधक ओमपाल सिंह पर गिरी है। ओमपाल सिंह का तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।
शहर थाना पुलिस ने अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा की शिकायत पर हरियाणा बीज विकास निगम सिरसा के प्रबंधक ओमपाल सिंह, एएमओ दूलीचंद छापौला, सहायक स्टोर इंचार्ज देवराज के अलावा गोदाम मालिक सुनील चावला के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 467, 468, 471, 168, 120-बी और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने चार दिसंबर को हरियाणा बीज विकास निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से सब्सिडी के गेहूं बीज को खुर्दबुर्द करने का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
किसान नेता की शिकायत पर एडीसी शिवप्रसाद शर्मा और सहायक पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने औद्योगिक क्षेत्र में बने एक निजी गोदाम में छापामार सरकारी सब्सिडी गेहूं के बीज से लदे दो ट्रक पकड़े थे।
गोदाम सील कर रिकार्ड खंगाले
हरियाणा बीज विकास निगम पंचकूला से मार्केटिंग मैनेजर नरेंद्र पाल धनखड़ के नेतृत्व में सिरसा पहुंची टीम ने वीरवार रात को गोदाम को सील कर दिया। शुक्रवार सुबह से बिक्री केंद्रों के रिकॉर्ड की जांच की गई।
इसके बाद टीम अबूबशहर और डिंग मंडी के बिक्री केंद्रों पर पहुंची। अधिकारियों की टीम ने केंद्र पर निगम द्वारा भेेजे गए गेहूं बीज का स्टॉक, बिल और बेचे गए बीज के रिकार्ड की जांच की।
नरेंद्र पाल धनखड़ ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अन्य बिक्री केंद्रों का रिकॉर्ड भी जांचा जाएगा। जांच अधिकारी नरेंद्र पाल धनखड़ ने बताया कि प्रबंधक ओमपाल सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इसमें जिन-जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एडीसी का किया घेराव, नारेबाजी
हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे किसानों ने स्थानीय प्रशासन पर जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया। किसानों ने वीरवार शाम को पंचकूला से आई जांच टीम के सामने अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा की गाड़ी का घेराव कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।