फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana rural sports overall trophy in Bhiwani

हरियाणा राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल में भिवानी ने ओवरऑल ट्राफी जीती

Tue, 22 Oct 2013 10:45 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana rural sports overall trophy  in Bhiwani
हरियाणा के जिला सिरसा में बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चल रही स्वामी विवेकानंद हरियाणा राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता (पायका) अंडर-16 आयु वर्ग में भिवानी ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को 1500 मीटर दौड़ में सुनील सोनीपत ने पहला, मनदीप जींद ने दूसरा, सुनील हिसार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

शॉटपुट में कृष्ण कुमार पंचकूला ने पहला, सौरभ भिवानी ने दूसरा, जुबेर मलिक पानीपत ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में प्रवीण पंचकूला ने पहला, विक्की ने दूसरा, मोहित झज्जर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में नुजरत पंचकूला ने पहला, रोहित भिवानी ने दूसरा, निखिल गुड़गांव ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार गुणा चार सौ मीटर रिले दौड़ में भिवानी के रोहित, मोनू, कृष्ण व संजय की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3000 मीटर दौड़ में सुखचैन करनाल ने पहला, रिजवान महेंद्रगढ़ ने दूसरा, दीपक कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में अमित रोहतक ने पहला, उज्जवल झज्जर ने दूसरा, जुबेर मलिक पानीपत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

400 मीटर दौड़ में पंकज सोनीपत ने पहला, मोनू भिवानी ने दूसरा, रोहित भिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबीकूद में सुनील पंचकूला ने पहला, अनिल भिवानी ने दूसरा और राहुल कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान हासिल किया।

एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हॉकी का फाइनल मुकाबला सोनीपत और भिवानी के बीच खेला गया। इसमें सोनीपत ने 2-1 से जीत हासिल की।

तीसरे और चौथे स्थान के लिए मेजबान सिरसा और कैथल के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सिरसा ने जीत हासिल कर तीसरा स्थान पाया।

बॉस्केटबाल में रोहतक ने प्रथम, सोनीपत ने द्वितीय और  भिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वालीबॉल में करनाल ने प्रथम, गुड़गांव ने द्वितीय और भिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।


जूडो के ओवरऑल मुकाबलों में सोनीपत ने प्रथम, हिसार ने द्वितीय और भिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर खेल विभाग के उपनिदेशक दिनेश चंद्र नौटियाल, अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा, जिला खेल अधिकारी कुलदीप कटारिया, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार मेहरा, कोच कृष्ण बैनीवाल, हरजिंदर सिंह गिल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed