फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Pooja breaks national high jump record in Hong Kong

हरियाणा की छोरी ने गाड़ दिए लठ: हाई जंप में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, विदेशी धरती पर किया देश का नाम रोशन

Sat, 30 May 2026 05:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 05:38 PM IST
सार

पूजा की इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बधाई देते हुए कहा बेटी ने राज्य और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर प्रतियोगिता का वीडियो भी शेयर किया। 

विज्ञापन
Haryana Pooja breaks national high jump record in Hong Kong
हरियाणा की पूजा ने हाई जंप में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद जिले के गांव बोस्ती की उभरती एथलीट पूजा ने हांगकांग (चीन) में आयोजित अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। हाई जंप स्पर्धा में 1.93 मीटर की शानदार छलांग लगाते हुए पूजा ने नया भारतीय रिकॉर्ड स्थापित किया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराया।

विज्ञापन

 

पूजा के गांव में खुशी
28 से 31 मई तक चल रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की टीम से 51 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हरियाणा से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिसमें फतेहाबाद की पूजा, रोहतक के निश्चय और मुस्कान शामिल हैं। पूजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स में एक नया कीर्तिमान भी जोड़ दिया है।

पूजा की उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव पारता समेत पूरे फतेहाबाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और युवाओं ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। गांव के लोगों का कहना है कि पूजा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से निकली प्रतिभाएं भी विश्व स्तर पर पहचान बना सकती हैं।

पूजा ने तोड़ा भारतीय रिकॉर्ड
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पूजा ने हाई जंप स्पर्धा में 1.93 मीटर की ऊंचाई पार कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। इस प्रदर्शन के साथ वह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। उन्होंने कहा कि पूजा की यह उपलब्धि हरियाणा ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

पूजा की ऐतिहासिक उपलब्धि पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू तथा अन्य खेल पदाधिकारियों ने बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी सफलताएं हासिल करने का विश्वास जताया।

सीएम सैनी ने दी बधाई 
वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूजा की इस उपलब्धि पर अपने X अकांउट पर पोस्ट करते हुए सीएम सैनी ने लिखा हरियाणा के फतेहाबाद की प्रतिभाशाली बेटी पूजा ने एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं की हाई जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया है। हांगकांग में आयोजित इस प्रतियोगिता में यह ऐतिहासिक उपलब्धि अथक मेहनत, अटूट संकल्प और असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। पूजा को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह उपलब्धि पूरे राज्य की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed