फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Nikay Chunav 2026 54.7 percent voter turnout

हरियाणा निकाय चुनाव: 54.7 प्रतिशत हुआ मतदान, 13 मई को आएगा परिणाम; फर्जी वोट डालता पकड़ा गया युवक

Sun, 10 May 2026 09:40 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 10 May 2026 09:40 PM IST
सार

अंबाला में 54.4 प्रतिशत, पंचकूला में 52.3, सोनीपत में 47.4, रेवाड़ी में 64.8, धारूहेड़ा में 72.4, सांपला में 79.2 व उकलाना में 75.7 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि वर्ष 2020 की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में कुछ कमी देखने को मिली।

विज्ञापन
Haryana Nikay Chunav 2026 54.7 percent voter turnout
हरियाणा निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा में रविवार को सात निकायों और पंचायत की 57 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण व व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। प्रदेश के तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इन सभी निकायों में कुल 54.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंबाला में 54.4 प्रतिशत, पंचकूला में 52.3, सोनीपत में 47.4, रेवाड़ी में 64.8, धारूहेड़ा में 72.4, सांपला में 79.2 व उकलाना में 75.7 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि वर्ष 2020 की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में कुछ कमी देखने को मिली। निकाय चुनावों के परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे, जबकि पंचायत चुनावों के नतीजे रविवार देर शाम जारी कर दिए गए।
विज्ञापन


मतदान के दौरान कुछ स्थानों से ईवीएम में तकनीकी खराबी और फर्जी मतदान की छिटपुट शिकायतें सामने आईं। चुनाव अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की, जिससे किसी भी प्रकार की तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतदाता सूचियों का सत्यापन, पात्र मतदाताओं की पहचान व संदिग्ध प्रविष्टियों की गहन जांच के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। 
विज्ञापन


 

Haryana Nikay Chunav 2026 54.7 percent voter turnout
अंबाला में मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने परिवार संग डाला वोट - फोटो : संवाद
सोनीपत में महिला का कोई और डाल गया वोट
सोनीपत के मालवीय स्कूल व मॉडल टाउन में केंद्र में ईवीएम में खराबी के चलते आधे से पौना घंटा देरी से मतदान शुरू हो सका। वॉर्ड नंबर 19 के मतदान केंद्र पर महिला ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि ड्राइविंग लाइसेंस दिखा अंग्रेजी में हस्ताक्षर कर कोई उनका वोट डाल गया, जबकि उनके पास लाइसेंस नहीं है और वह अंग्रेजी में हस्ताक्षर नहीं करती हैं।
 

Haryana Nikay Chunav 2026 54.7 percent voter turnout
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी कमल दीवान ने अपनी पत्नी संग डाला वोट - फोटो : संवाद
रेवाड़ी में फर्जी वोटिंग के आरोप में युवक को पकड़ा
रेवाड़ी में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक युवक फर्जी वोट डालते हुए पकड़ा गया। प्रत्याशियों के हंगामे के बाद पुलिस की टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने कबूल किया कि वह दीनू के कहने पर भाजपा के लिए वोट डालने आया था। अब पुलिस यह पता लग रही है कि दीनू कौन है। रेवाड़ी के वॉर्ड नंबर 4 में कुछ लोगों ने एक महिलघेर लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि महिला सुबह से चार बार वोट डालकर जा चुकी है। उसकी अंगुली पर स्याही का निशान भी नहीं है। वह कपड़े बदलकर बार-बार आ रही है। हालांकि इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

Haryana Nikay Chunav 2026 54.7 percent voter turnout
सोनीपत में मतदान केंद्र के बाहर लगी महिलओं की कतार - फोटो : संवाद
सांपला में बोगस मतदाता की शिकायत पर फार्म भरवा दोबारा कराया मतदान
सांपला के वॉर्ड नंबर दो में 15 महिलाओं ने बोगस पोलिंग की शिकायत की। एसडीएम अंकिता पंवार ने फार्म भरवाकर उनका दोबारा मतदान करवाया। वार्ड नंबर नौ में ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते 15 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। शाम छह बजे शांति स्कूल में वार्ड 1,2,4, 16 के लिए बूथों के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी रही। पुलिस ने बाहर एंट्री बंद कर दी। वहीं, झज्जर शहर के वार्ड नंबर-13 में पार्षद पद के लिए उप-चुनाव हुआ। वार्ड नंबर-13 के उप चुनाव में सुबह के समय एक युवक को फर्जी मतदान करने के आरोप में पकड़ा। हालांकि पूछताछ कर उसे छोड़ दिया गया।
 

Haryana Nikay Chunav 2026 54.7 percent voter turnout
झज्जर में मतदान के लिए कतार में लगी महिलाएं - फोटो : संवाद
उकलाना में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा, सर्वसम्मति से चुना पार्षद
उकलाना नगर पालिका के चुनाव में चेयरपर्सन के लिए चार और 15 वॉर्डों के 54 पार्षद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। वॉर्ड सात में पहले से ही सर्वसम्मति से पार्षद चुना जा चुका है। बूथ नंबर 2 व 3 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एक मतदाता ने उसका वोट पहले ही किसी व्यक्ति द्वारा डाले जाने पर आपत्ति जताई। कई बूथों पर व्हीलचेयर नहीं होने पर बुजुर्ग मतदाताओं के परिजनों ने विरोध जताया। दिन में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं।

Haryana Nikay Chunav 2026 54.7 percent voter turnout
पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने परिवार सहित डाला वोट - फोटो : संवाद
अंबाला में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी भिड़े
अंबाला के वार्ड नंबर आठ में वार्ड सदस्य पद पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी आमने सामने आ गए। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि एसपी को मोर्चा संभालने आना पड़ा। नगर निगम में भी बने केंद्र पर फर्जी डालने के आरोप लगाए गए। मतदान केंद्र पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी, ऐसे में कई लोगों को पहचान पत्र का प्रिंट निकलवाकर दोबारा लाना पड़ा। बलदेव नगर स्थित बूथ नंबर 31 में सुबह मतदान कराने में देरी हुई। लोग एक से दो घंटे तक लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इसके कारण मतदाताओं में रोष दिखा, एक मतदाता ने तो अपनी पर्ची फाड़ दी। एक बूथ पर ईवीएम में खराबी आने के बाद मशीन को बदल दिया गया।

Haryana Nikay Chunav 2026 54.7 percent voter turnout
वोटिंग के लिए कतार में लगे पुरुष - फोटो : संवाद
पंचकूला में पोलिंग बूथ के बाहर युवक और पुलिसकर्मी में विवाद
सेक्टर-17 स्थित सरकारी स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ के बाहर रविवार को एक युवक और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया। इंदिरा कॉलोनी निवासी प्यारे लाल मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचा था। इसी दौरान स्कूटी खड़ी करने को लेकर उसकी पुलिसकर्मी से कहासुनी हो गई। पुलिसकर्मी द्वारा स्कूटी हटाने के लिए कहने पर दोनों के बीच बहस बढ़ गई और मामला गरमा गया। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना के कारण कुछ समय के लिए बूथ के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन बाद में माहौल शांत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed