फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Minister Nayab Singh Saini's nephew kidnapped

मंत्री के भतीजे का अपहरण, फोन कर मांगी एक करोड़ की फिरौती

Sat, 17 Jun 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारायणग(अंबाला)
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारायणग(अंबाला) Updated Sat, 17 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Haryana Minister Nayab Singh Saini's nephew kidnapped

राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी के भतीजे अनीश का शुक्रवार देर रात किसी ने अपहरण कर लिया। कुछ देर बाद अनीश के पिता चंदन सिंह के फोन पर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मंत्री के भतीजे के अपहरण और एक करोड़ की फिरौती मांगने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस मंत्री के भतीजे की खोज में लग गई। नारायणगढ़ क्षेत्र की नाकेबंदी की गई। देर रात करीब 11 बजे अनीश अपने गांव से 15 किलोमीटर दूर गांव की सड़क पर अकेला मिला। पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मंत्री नायब सिंह का भतीजा अनीश शुक्रवार रात अपने गांव मिर्जापुर माजरा में था। इसी बीच उसे अपने एक दोस्त का फोन आया। इसके बाद वह घर से करीब आठ बजे निकल गया। कुछ समय बाद उसके पिता चंदन सिंह के मोबाइल पर कॉल आई कि यदि वह अपने बेटे की सलामती चाहते हैं तो एक करोड़ रुपये दे दें। इसके बाद चंदन ने मामले के जानकारी राज्य मंत्री और पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया। अनीश की तलाश आरंभ की गई और नारायणगढ़ इलाके की नाकेबंदी कर दी गई। जानकारी मिलते ही एडीजीपी आरसी मिश्र और एसपी अभिषेक जोरवाल मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस के अलावा सीआईए और क्राइम टीम ने भी जांच शुरू कर दी।

 
इसी बीच रात करीब 11 बजे अनीश अपने गांव से 15 किलोमीटर दूर गांव लगा पर रोड पर अकेले खड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वह मामूली घायल था। पुलिस उसे नारायणगढ़ थाने में लाई और घटना के बारे में जानकारी ली। देर रात उसका सिविल हास्पिटल में मेडिकल करवाया गया। अनीश को किसने किडनैप किया और क्यों छोड़ दिया? इस सवाल का जवाब पुलिस ने नहीं दिया। वहीं, राज्य मंत्री नायब सैनी ने अमर उजाला को बताया कि अनीश ठीक और सुरक्षित है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। इसके बाद मामला साफ हो जाएगा। बताते हैं कि अनीश नारायणगढ़ कॉलेज में पढ़ाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed