फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana, Illegal abortion, Gender screening, NHM, FDA, Health Department

लिंग जांच और अवैध गर्भपात करने वालों का बड़ा नेटवर्क

Mon, 06 Jan 2014 01:14 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jan 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana, Illegal abortion, Gender screening, NHM, FDA, Health Department
हरियाणा में अवैध गर्भपात करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के बाद अब भी यह धंधा बेरोकटोक जारी है।
विज्ञापन


प्रदेश में अब भी बड़े पैमाने पर लिंग जांच और गर्भपात का काम चल रहा है।

इस काम को झोलाछाप डॉक्टर अंजाम दे रहे हैं। इसमें अल्ट्रासाउंड केंद्र भी शामिल हैं।

लिंग जांच के नाम पर अल्ट्रासाउंड संचालक लिंग जांच के नाम पर लाखों रुपये कमा रहे हैं।

प्रदेश स्तर पर झोलाछाप के खिलाफ एनएचएम द्वारा शुरू की गई छापामारी की कार्रवाई में यह खुलासा हुआ कि स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे अवैध गर्भपात करनेवालों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।


लिहाजा राज्य में अब छापे और जांच की कार्रवाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग मिल कर करेंगे।

हरियाणा में बढ़ रहे शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर से डरे अधिकारियों ने दाइयों और निजी क्लीनिकों को खंगाला तो यह खुलासे हुए।

एक जगह अवैध गर्भपात का रिकार्ड मिला तो पूरे हरियाणा में छापे की कार्रवाई की गई, लेकिन अभी दर्जनों ऐसी जगह हैं जहां पर अवैध गर्भपात कराने का काम जारी है।
विज्ञापन


लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे स्थानों का पता लगाने के लिए कमर कस ली है। झोलाछाप डाक्टर अवैध काम करके लाखों कमा रहे हैं।

इनका नेटवर्क लंबा है, जिसमें अल्ट्रासाउंड संचालक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed