फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Home Minister Anil Vij takes a jibe at Congress, on their protest in black clothes

Haryana: कांग्रेस के प्रदर्शन पर गृहमंत्री विज ने कसा तंज, गाया 'लगा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे, बच जाऊं कैसे'

Sat, 06 Aug 2022 07:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह एनएनआई, चंडीगढ़
एनएनआई, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Aug 2022 07:02 PM IST
सार

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जगह-जगह सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किए थे। इस दौरान कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भी काले कपड़े पहने थे, इसी पर अनिल विज ने तंज कसा है।  

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij takes a jibe at Congress, on their protest in black clothes
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के काले कपड़ों में प्रदर्शन करने पर तंज कसा है। अनिल विज ने अपने ही अंदाज में 'लगा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे, बच जाऊं कैसे' गाना गाकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने एएनआई को दिए अपने एक बयान में कहा 'कांग्रेसी ईडी पर दबाव डालने के लिए सत्याग्रह का साहरा लेते हैं।

विज्ञापन


विज बाले कि सत्याग्रह जो महात्मा गांधी जी ने किया था, पर उन्होंने कभी ठगी और चोरी के लिए सत्याग्रह नहीं किया था। कभी कांग्रेस, कांग्रेसजन हमेशा सफेद वस्त्र धारण करते थे, लेकिन काली करतुतों से जो उनके वस्त्र काले हो गए वो काले कपड़े डालकर जनता की मांगों की आड़ में ईडी पर दबाव डालना चाहते हैं।
विज्ञापन


विज ने कहा कि अगर पाक साफ है तो डर क्या है। आप जाइए, ईडी के सामने अपनी बात रखिए। अगर कुछ गलत होगा तो देश की अदालतें खुली हुई है। अगर आपको देश के प्रजातंत्र पर भरोसा है। पर मुझे लगता है कि राहुल गांधी देश में ऐसा प्रजातंत्र बनाना चाहते हैं कि अगर ईडी नोटिस दे तो काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन कर दो और नोटिस वापस हो जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इस दौरान कई जगह पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक व हाथापाई हुई।


कांग्रेसियों ने पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग भी तोड़ दी थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित तमाम नेताओं ने भी सड़कों पर प्रदर्शन किया और इस दौरान काले कपड़े पहने थे। कांग्रेस का प्रदर्शन महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ था, लेकिन सत्ता पक्ष ने इसे छुपा हुआ एजेंडा बताया और कांग्रेस के काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने पर तरह-तरह के तंज कसे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed