फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana_hcs_59 officers

हरियाणा में तीन तरीके से होगी सिविल सेवा अफसरों की भर्ती

Tue, 05 Nov 2013 03:02 PM IST
सुरेंद्र धीमान,चंडीगढ़
सुरेंद्र धीमान,चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Nov 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
haryana_hcs_59 officers

हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के छह दर्जन अफसरों की कमी झेल रही हरियाणा सरकार ने 59 एचसीएस अफसर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लेकिन इस बार यह भर्ती तीन तरीके से की जाएगी। हालांकि पिछले सप्ताह 30 एचसीएस अफसरों ने सर्विस ज्वाइन कर ली है।

अब सीधी भर्ती से 30 एचसीएस, विशेष भर्ती से 20 एचसीएस और प्रमोशन से नौ एचसीएस अफसरों की नियुक्ति की जाएगी। विशेष भर्ती प्रक्रिया को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


एक याचिका दायर कर हाईकोर्ट से भर्ती पर रोक लगाने की मांग की गई थी। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस सुरिंदर गुप्ता की खंडपीठ ने सात अक्टूबर को नोटिस जारी कर पूछा था कि एचसीएस की विशेष भर्ती के लिए क्या जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 29 अक्तूबर को खंडपीठ ने अंतरिम आदेश दिया कि चूंकि पेश किए गए रिकार्ड में विशेष भर्ती की परिस्थितियों और कारणों की जानकारी नहीं दी गई है।

खंडपीठ ने अतिरिक्त एडवोकेट जनरल को दूसरी फाइल पेश करने का समय देते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की छूट दे दी लेकिन परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी। इस याचिका पर अब 27 नवंबर को सुनवाई होनी है। गौरतलब है कि 20 साल पहले भजनलाल सरकार के समय भी एक बार विशेष भर्ती हुई थी। उसके बाद कोई विशेष भर्ती नहीं हुई।

हरियाणा लोक सेवा आयोग तीस एचसीएस पदों पर चयन करेगा। इसके लिए मुख्य सचिव कार्यालय की तरफ से जल्द ही आयोग के पास आग्रह पत्र भेजा जाएगा। मुख्य सचिव ने डीएसपी, आबकारी एवं कराधान विभाग और अन्य विभागों से एचसीएस एलायड पदों की संख्या पूछी है। यह संख्या मिलने के बाद आयोग के पास आग्रह पत्र भेजा जाएगा। इस भर्ती में समय लग सकता है।


प्रदेश सरकार ने एचसीएस के नौ पद रोस्टर प्रणाली से पदोन्नति के जरिए भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तहसीलदारों से चार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों से दो और ग्रुप सी के कर्मचारियों से तीन पद भरे जाएंगे। इसके लिए मुख्य सचिव ने विभागों से पांच गुना नाम भेजने को कहा है। मुख्य सचिव कार्यालय इनमें से छांटकर 27 नाम हरियाणा लोक सेवा आयोग के पास भेजेगा। इनका चयन आयोग करेगा।

एचसीएस के 20 पदों पर विशेष भर्ती ग्रुप बी और सी के अफसरों, कर्मचारियों से की जाएगी। मुख्य सचिव कार्यालय ने 20 पदों के लिए 200 अफसरों और कर्मचारियों के नाम विभागों से मांगे थे। इसके लिए दस साल की सर्विस और दस साल में सात एसीआर वैरी गुड और तीन गुड होनी चाहिए। कोई विजिलेंस जांच, चार्जशीट नहीं होनी चाहिए और न्यूनतम ग्रेजुएशन पास होना जरूरी था। इन शर्तों के आधार पर विभागों से करीब एक सौ नाम ही मुख्य सचिव कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed