फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana government will start purchasing stubble within 15 days

Haryana: पराली से बनाई जाएगी बिजली, सरकार 15 दिन के भीतर शुरू करेगी खरीद, बनाए जाएंगे चार केंद्र

Wed, 18 Oct 2023 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 11:56 PM IST
सार

प्रदेश में पराली खरीद के लिए अलग-अलग चार केंद्र बनाए जाएंगे। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जितने भी बिजली संयंत्र हैं उन सभी में पराली का प्रयोग होगा। बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana government will start purchasing stubble within 15 days
बिजली मंत्री रणजीत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार किसानों से पराली की खरीद अगले 15 दिन के अंदर शुरू करेगी। पराली खरीद के लिए प्रदेश में अलग-अलग चार केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी राज्य के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने बुधवार को बहादुरगढ़ में दी। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की अपील की है।

विज्ञापन


मंत्री रणजीत चौटाला मंगलवार को उद्योगपतियों की समस्याएं सुनने के लिए बहादुरगढ़ पहुंचे। प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से पराली प्रबंधन के बारे में पूछने पर उन्होंने किसानों से पराली नहीं जलाने का अनुरोध किया। बताया कि 15 दिन के भीतर किसानों से पराली की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इस पराली का उपयोग बिजली उत्पादन में किया जाएगा। हालांकि मंत्री यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि पराली खरीद केंद्र किस-किस जगह बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को पराली जलाने से बचना चाहिए। इससे न केवल वायु प्रदूषण फैलता है बल्कि जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। बिजली संयंत्रों में पराली का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पराली जलाने के बजाय सरकार को बेचें। इससे आर्थिक लाभ होगा और प्रदूषण भी नहीं बढ़ेगा। मंत्री रणजीत ने बताया कि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने इसकी दरें भी तय कर दी हैं। उसी आधार पर पराली की खरीद की जाएगी। कहा कि प्रदेश में जितने भी बिजली संयंत्र हैं उन सभी में पराली का प्रयोग होगा। बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed