{"_id":"619321cf9a3ae46c12629250","slug":"haryana-government-is-trying-to-stop-the-supply-of-contaminated-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को दिया जवाब: दूषित पानी की सप्लाई की समस्या का निदान करने को प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को दिया जवाब: दूषित पानी की सप्लाई की समस्या का निदान करने को प्रयास जारी
Tue, 16 Nov 2021 08:43 AM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:43 AM IST
सार
हरियाणा सरकार दूषित पानी की सप्लाई रोकने को लगातार प्रयास कर रही है। एक याचिका पर सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है। स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए हरियाणा सरकार ने मोहलत मांगी है। सरकार ने कहा है कि वह निरंतर प्रयास कर रही है कि लोगों को साफ पानी मिले।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में दूषित पानी की सप्लाई को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार ने बताया कि समस्या का निदान करने के लिए कदम उठा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से मोहलत भी मांगी है। हाईकोर्ट ने सुनवाई 31 जनवरी तक स्थगित कर दी है। स्थानीय निवासी महेश कुमार व अन्य ने याचिका दाखिल कर हाईकोर्ट को बताया था कि शहर के ज्यादातर वार्ड व कॉलोनियों में पानी की भारी किल्लत है। पानी आता भी है तो वह बहुत दूषित होता है। लोगों को लंबे समय से समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-सोनीपत: शटरिंग की बल्लियां टूटने से लेंटर गिरा, 11 मजदूर घायल, एनजीटी की रोक के बावजूद चल रहा था निर्माण कार्य
विज्ञापन
शहर में पानी की पाइप लाइन तीन दशक से अधिक पुरानी है। सीवरेज की लाइनों का भी हाल कुछ ऐसा ही है। ऐसे में कई स्थानों पर दोनों पाइप लीक होती हैं और दोनों का पानी मिल जाता है, जिसके चलते पीने के पानी की सप्लाई के साथ सीवरेज का पानी मिलकर पहुंच रहा है। इस बारे में कई स्तर पर शिकायत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। याची ने कहा कि इस प्रकार का पानी स्थानीय लोग यदि पीते रहे तो बीमारी फैल सकती है। ऐसे में सरकार और प्रशासन को आदेश दिया जाए कि वे लोगों को साफ पानी मुहैया करवाएं।
विज्ञापन