फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana got an average of 5850 metric tonnes of DAP daily in the last 10 days

हरियाणा: अगले तीन दिन में डीएपी के 9 रैक और पहुंचेंगे, सीएम बोले- पूरे प्रदेश में खाद की आपूर्ति की जा रही सुनिश्चित

Mon, 15 Nov 2021 05:19 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 05:19 PM IST
सार

  • प्रदेश सरकार किसानों की डीएपी की कमी को पूरा करने में जुटी है
  • पिछले दस दिन में सरकार को काफी खाद मिली है
  • रोजाना औसतन 5850 मीट्रिक टन खाद मिली है

विज्ञापन
Haryana got an average of 5850 metric tonnes of DAP daily in the last 10 days
फिलहाल प्रदेश में डीएपी की किल्लत है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा को 4 से 14 नवंबर के बीच प्रतिदिन औसतन 5850 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक प्राप्त हुआ है। हरियाणा सरकार ने यह आंकड़े जारी किए हैं। सरकार की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि अगले चार दिनों के लिए प्रतिदिन औसतन 10,000 मीट्रिक टन डीएपी मिलेगा। जो किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गेहूं व सरसों की बिजाई के लिए खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी। केंद्र सरकार से लगातार बातचीत कर पूरे प्रदेश में खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पिछले 3 दिन में डीएपी खाद के 8 रैक मंगाए जा चुके हैं। अगले तीन दिनों में 9 रैक और आएंगे। केंद्र सरकार हर रोज 7 से 8 हजार मीट्रिक टन डीएपी व एनपीके खाद उपलब्ध करवा रही है। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजाई को ध्यान में रखते हुए हर जिले में आवश्यकता के मुताबिक खाद उपलब्ध करवा रहे हैं। केंद्र सरकार से लगातार खाद की आपूर्ति हो रही है। अभी तक राज्य में 2 लाख 10 हजार मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इसमें से 1 लाख 82 हजार मीट्रिक टन डीएपी खाद किसान खरीद चुके हैं। प्रदेश में 3 लाख 84 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद, 93 हजार मीट्रिक टन एसएसपी खाद और 37 हजार मीट्रिक टन एनपीके खाद की उपलब्धता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नारनौल में बड़ा हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत

अफवाहों पर ध्यान न दें किसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता है। किसान जरूरत के मुताबिक खाद खरीदें और संयम बनाए रखें। किसान डीएपी के स्थान पर सरसों के लिए एसएसपी खाद, गेहूं व आलू के लिए एनपीके खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गौरतलब है कि फिलहाल डीएपी की कमी को लेकर किसानों में रोष है। किसान कहीं जाम लगा रहे हैं तो कहीं पुलिस पर हमला कर रहे हैं। सरकार की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया था कि प्रदेश में डीएपी की कमी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed