{"_id":"5ffe8db23b8e5850b87a8668","slug":"haryana-deputy-chief-minister-dushyant-chautala-meet-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
Wed, 13 Jan 2021 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के सियासी घटनाक्रम के बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। किसान आंदोलन को लेकर अपनी और पार्टी के विधायकों की भावनाओं को दुष्यंत ने प्रधानमंत्री के सामने व्यक्त किया। मीडिया से बातचीत किए बगैर वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
संभावना है कि वह गुरुवार को पीएम से हुई बातचीत का खुलासा करें। मालूम हो पिछले दो दिनों में प्रदेश का सियासी घटनाक्रम तेजी से घट रहा है। जजपा विधायकों ने भी अंदरखाते किसान आंदोलन को लेकर अपनी भावनाएं दुष्यंत के सामने व्यक्त की हैं। उन्होंने यह मांग भी रखी थी कि उनकी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचा दी जाए।
विज्ञापन
संभवत: इसी को लेकर दुष्यंत की प्रधानमंत्री से मुलाकात पर चर्चा की अटकलें और तेज हो गई हैं। गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात करने पर सियासत में भी तरह-तरह की चर्चा है। बहरहाल बताया यह जा रहा है कि दुष्यंत ने पीएम से टेक्सटाइल हब, एयरपोर्ट, ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर और रेल मार्गों को लेकर चर्चा की है।
विज्ञापन
उधर, दुष्यंत के चाचा अभय सिंह चौटाला ने अपना इस्तीफा स्पीकर को भेज कर दांव तो चल ही दिया है। अभय के इस्तीफे के कार्ड पर दुष्यंत क्या जवाब देंगे यह गुरुवार को साफ हो जाएगा।