{"_id":"66f67bfcb369f327c008dd9b","slug":"haryana-congress-expelled-13-leaders-from-the-party-for-6-years-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 13 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 13 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया
Fri, 27 Sep 2024 03:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:03 PM IST
सार
हरियाणा में कांग्रेस की बागियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। कांग्रेस ने चित्रा और राजेश जून के बाद अब एक और बड़ा एक्शन लिया है।
विज्ञापन
नरेश ढांडे, अनीता ढुल बढ़सीकरी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कांग्रेस ने 13 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि उन्हें पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चल रहे विधानसभा चुनाव लड़कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन
Haryana Congress expelled 13 leaders from the party for 6 years after they were found indulging in anti-party activities by fighting the ongoing assembly election against the party candidates: Haryana Pradesh Congress Committee pic.twitter.com/NgTVJYXVdD
— ANI (@ANI) September 27, 2024विज्ञापन
पत्र जारी कर कांग्रेस ने एक साथ सभी को पार्टी से निष्कासित किया है। कांग्रेस ने गुहला सीट से नरेश, जींद से प्रदीप गिल, पुंडरी से सज्जन सिंह और सुनीता, नीलोखेड़ी से राजीव मामूराम और दयाल सिंह, पानीपत ग्रामीण से विजय जैन, उचाना कला से दिलबाग, दादरी से अजीत फोगाट, भिवानी से अभिजीत सिंह, बवानीखेड़ा से सतबीर, पृथला से नीतू और कलायत से अनीता को निष्कासित किया है
विज्ञापन
कैथल में कांग्रेस से बगावत करने वाले चार नेताओं पर एक्शन
हरियाणा के कैथल में जिले में अलग-अलग विधानसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट मांग रहे नेताओं पर पार्टी हाईकमान ने कड़ा एक्शन लिया है। इसके तहत जिले में पूंडरी, कलायत और गुहला चीका क्षेत्र से चार नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। इन नेताओं में गुहला से नरेश ढांडे, पूंडरी से सज्जन ढुल और सुनीता बतान और कलायत से अनीता ढुल बढ़सीकरी को निष्कासित किया गया है।
बता दें यह सभी नेता इस विधानसभा चुनाव में अपने क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सीट से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। इन नेताओं को निष्कासित करने से संबंधित जानकारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय भान ने पत्र जारी करके दी है।
इन नेताओं में एक-एक सुरजेवाला व शैलजा और दो हैं हुड्डा गुट से
बता दें कि इन नेताओं में एक-एक सुरजेवाला व शैलजा और दो हुड्डा गुट से हैं। गुहला-चीका क्षेत्र से नरेश ढांडे सांसद रणदीप सुरजेवाला व कलायत से अनीता ढुल बढ़सीकरी सांसद कुमारी शैलजा गुट की सदस्य हैं। जबकि पूंडरी से सज्जन ढुल और सुनीता बतान को निष्कासित किया गया है।